
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 11:02 AM IST
Remdesivir : दवा निर्माता सिप्ला लिमिटेड (Cipla Limited) ने रविवार को प्रायोगिक एंडी-वायरल दवा रेमडेसिवीर (Remdesivir) को अपने ब्रांड नेम, सिप्रेमी (Cipremi) के तहत लॉन्च करने की घोषणा की। रेमडेसिवीर कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के संदिग्ध या प्रयोगशाला में पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती वयस्क या अवयस्क मरीजों के लिए अमेरिकी एफडीए (FDA) से स्वीकृत एकमात्र इमर्जेंसी यूज़ अथराइजेशन (ईयूए) इलाज है। अमेरिकी दवा निर्माता गिलीड साइंसेस ने मई में सिप्ला को रेमडिसवीर के सिप्ला के जेनेरिक संस्करण सिप्रेमी (Cipremi) के विनिर्माण और विपणन के लिए एक स्वैच्छिक नॉन-एक्सक्लूसिव लाइसेंस दिए थे। (Remdesivir in India).
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने आवश्यक चिकित्सा जरूरत पर विचार करते हुए संवर्धित स्वीकृति प्रक्रिया के हिस्से के रूप में देश में सीमित इमर्जेसी इस्तेमाल के लिए सिप्ला को नियामकीय मंजूरी दे दी है।
एक जोखिम प्रबंधन योजना के हिस्से के रूप में सिप्ला इस दवा के इस्तेमाल पर प्रशिक्षण मुहैया कराएगी, मरीज के सहमति दस्तावेज के बारे में सूचित करेगी, पोस्ट मार्केटिंग सर्विलांस कराएगी और साथ ही भारतीय मरीजों पर एक चौथे चरण का क्लीनिकल ट्रायल कराएगी।
सिप्ला के प्रबंध निदेशक और वैश्विक सीईओ, उमंग वोहरा ने कहा, "स्प्लिा भारत में मरीजों के लिए रेमडेसिवीर को लाने के लिए गिलीड के साथ मजबूत साझेदारी की सराहना करती है। हमने कोविड-19 महामारी से प्रभावित लाखों जिंदगियों को बचाने के सभी संभावित उपायों को तलाशने में गंभीर रूप से निवेश किया है, और यह लॉन्च इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"
एसीटीटी-1 (एडेप्टिव कोविड-19 ट्रीटमेंट ट्रायल 1) अध्ययन के अनुसार, अमेरिका, यूरोप और एशिया में 60 से अधिक केंद्रों पर 1,063 मरीजों पर रेमडिसिवीर के एक रैंडम क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि इस दवा से अस्पताल में भर्ती मरीजों की क्लिनकल रिकवरी की रफ्तार प्लैसिबो की तुलना में तेज है।
चीन में आई कोरोना महामारी की सेकेंड वेव, पेइचिंग में मिले नये मामले, जानें क्या हैं कारण
Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा
लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय