Covid-19 Delhi Update: इन 5 उपायों से दिल्ली में कोरोना के खिलाफ शुरू होगी जंग

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ खास और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से बचाव के लिए 5 उपायों को अपनाने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने कोरोना के खिलाफ 5 हथियार कहा है। जानते हैं कौन-कौन से हैं वो पांच हथियार, जो कोरोना पर काबू पाने में मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 27, 2020 5:42 PM IST

Covid-19 Delhi update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus in Delhi) का कहर लगातार जारी है। हर दिन यहां नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि कोरोना का कहर जल्द से जल्द थम जाए। कोरोनावायरस से कुल संक्रमितों की संख्या दिल्ली में 77,240 हो चुकी है, जिसमें एक्टिव केसेज हैं 27,657 और यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2492 हो (Covid-19 Delhi update) गई है। दिल्ली में रह रहे लोगों के बीच चिंता और खौफ भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन जब से लॉकडाउन में ढील दी गई है, लोग घरों से भी निकलने लगे हैं। ऐसे में नए मामले भी सामने आ रहे हैं।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi government) ने कुछ खास और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM arvind kejriwal) कोरोना से बचाव (Coronavirus prevention) के लिए 5 उपायों को अपनाने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने कोरोना के खिलाफ 5 हथियार (five weapons to fight against corona in delhi) कहा है। जानते हैं कौन-कौन से हैं वो पांच हथियार, जो कोरोना पर काबू पाने में मदद कर सकती है।

कोरोना से बचाव के पांच हथियार (5 weapons to fight against corona)

1 अस्पतालों में कोरोना बेड की संख्या बढ़ाना

2 टेस्टिंग और आइसोलेशन

3 ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन

4 प्लाज्मा थेरेपी

5 सर्वे और स्क्रीनिंग

 दिल्ली में 20 हजार लोगों का होगा सिरोलॉजिकल सर्वे 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में 20 हजार लोगों का सिरोलॉजिकल सर्वे किया जाएगा। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। कुछ अस्पतालों को पूरी तरह कोरोना अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। कई अस्पतालों को होटल के साथ जोड़कर 3500 अतिरिक्त कोरोना बेड तैयार किए गए हैं। राधा स्वामी व्यास सत्संग स्थल पर 2000 बेड तैयार हो चुके हैं, शेष 8000 बेड बनाए जा रहे हैं। बुराड़ी में 450 बेड के साथ कोरोना अस्पताल तैयार है।"

टेस्टिंग और आइसोलेशन की सुविधा भी बढ़ेगी

टेस्टिंग और आइसोलेशन सुविधा के तहत दिल्ली (Covid-19 Delhi update in hindi) में अब प्रतिदिन 20 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। लोगों को अब कोरोना का टेस्ट कराने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। लैब्स में प्रतिदिन पूरी क्षमता के साथ टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 6 लाख एंटीजन टेस्ट किट खरीदी है।

Coronavirus vaccine news: WHO के प्रमुख ने कहा, एक साल के भीतर दुनिया को मिल जाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन

ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन की होगी व्यवस्था

कोरोना रोगियों के उपचार और उनकी स्थिति का सही आकलन करने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को ऑक्सीमीटर मुहैया कराई जा रही है।

प्लाज्मा थेरेपी पर विशषे जोर

इतना ही नहीं अब प्लाज्मा थेरेपी पर भी सरकार विशेष जोर दे रही है। केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली में 29 मरीजों पर सफल ट्रायल करने के बाद इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर को सौंपी गई, जिसके बाद अन्य अस्पतालों को भी प्लाज्मा थेरेपी करने की अनुमति दी गई है।

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में आज से शुरू होगा सीरोलॉजी सर्वे, जानें क्या है यह टेस्ट

ठीक हो चुके कोरोना मरीजों के शरीर में मौजूद एंटीबॉडीज 3 महीने में हो जाते हैं निष्क्रिय, दोबारा हो सकते हैं संक्रमित?

AIIMS में 25 जून से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, ये होंगे नए नियम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source