
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 23, 2020 6:17 PM IST
Coronavirus Updates in India : पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से हुई पहली मौत, भारत में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 8।
Coronavirus Updates in India : भारत में कोरोनावायरस से होने वाले मौत की संख्या अब लगातार बढ़ रही है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगला में कोरोनावायरस (West bengal covid-19) से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहां कुल कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7 है। इस मौत से अब भारत में कोविड-19 (Covid-19 death toll in india) से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।
कोलकाता में नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 के (Coronavirus Covid-19 in Kolkata) कारण एक 57 वर्षीय रेलवे कर्मचारी की मृत्यु हो गई है। यह पश्चिम बंगाल राज्य में पहली मृत्यु है और राष्ट्रीय मृत्यु का आंकड़ा 8 हो गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति किसी विदेश यात्रा पर नहीं गया था और उसने 2 मार्च को बिलासपुर से कोलकाता की यात्रा की थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल 415 मामले हैं। कल से लेकर अब तक 33 नए मामले सामने आए हैं। इस 415 में 24 लोगों का इलाज हो चुका है।
महाराष्ट्र (Covid-19 in maharashtra) सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य है। यहां कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। माहाराष्ट्र में कुल 89 पॉजिटिव मामले कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के आएं, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में कुल 30 मामले हैं, जिनमें 1 की मौत और 5 का इलाज किया जा चुका है।
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत और राज्य सरकार ने देशभर में अलग-अलग सबसे प्रभावित जगहों और शहरों में लॉकडाउन कर दिया है। यह लॉकडाउन 31 मार्च तक लागू रहेगा।