अनमैरिड लोगों को है कोविड-19 से मृत्यु का रिस्क ज़्यादा, वैज्ञानिकों ने किया दावा

वैज्ञानिकों का दावा है कि कोविड-19 संक्रमण उन लोगों को अधिक तेज़ी से होता है, जो कुंवारे हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों में कोविड-19 संक्रमण की वजह से मृत्यु का रिस्क (Covid-19 Death Risk) अविवाहित लोगों (Unmarried Peoples and Corona Virus)  की तुलना में कम है। यह दावा किया है स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टॉकहोम के रिसर्चर्स ने, जिनका कहना है कि अविवाहित और सिंगल रहने वाले लोगों को कोरोना वायरस होने की संभावना विवाहित लोगों की तुलना में अधिक होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 12, 2020 3:32 PM IST

Covid-19 Death Risk:  कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों का दावा है कि कोविड-19 संक्रमण से मौत का खतरा उन लोगों को अधिक होता है, जो कुंवारे हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों में कोविड-19 संक्रमण की वजह से मृत्यु का रिस्क (Covid-19 Death Risk) अविवाहित लोगों (Unmarried Peoples and Corona Virus)  की तुलना में कम है। यह दावा किया है स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टॉकहोम के रिसर्चर्स ने, जिनका कहना है कि अविवाहित और सिंगल रहने वाले लोगों को कोरोना वायरस होने की संभावना विवाहित लोगों की तुलना में अधिक होती है। (Covid-19 Death Risk in Unmarried )

क्या कुंवारे लोगों की कोरोना से हो सकती है मौत ?

इसके अलावा कम तनख्वाह, अनपढ़ या अपेक्षाकृत कम-पढ़े लिखे लोगों को भी कोरोना का रिस्क ज्यादा है। इस रिसर्च के अनुसार, ऐसे देश जहां लोगों की सैलरी कम या बस औसत है वहां, कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) से लोगों की मृत्यु का रिस्क भी ज़्यादा है। इन दावों का आधार स्वीडन में कोविड-19 की वजह से होने वाली मृत्यु से जुड़ा वह डेटा भी है जो  स्वीडिश नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर ने उपलब्ध कराया है। गौरतलब है कि अब तक वैज्ञानिकों का यही मत रहा  है कि अविवाहित लोगों में कुछ बीमारियों का खतरा ज़्यादा रहा है और वही उनकी मौत का कारण बनती है। लेकिन, कोविड-19 से जुड़े इस तरह के दावे अब किए जा रहे हैं। (Covid-19 Death Risk in singles and bachelors)

इस स्टडी के लिए 20 साल से अधिक की उम्र के लोगों को शामिल किया है। स्टडी के दौरान वैज्ञानिकों को कई ऐसे तथ्य मिले जो चौंकाने वाले थे।  इस स्टडी के परिणामों को जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स में छापा भी गया। रिसर्च के लेखकों ने रिसर्च के दौरान पाया कि-

  • कुंवारे या अनमैरिड महिलाओं और पुरुषों में कोविड-19 की वजह से मृत्यु (Covid-19 Death Risk in Men) का रिस्क डेढ़ गुना ज़्यादा था।
  • वहीं, विधवा और तलाकशुदा लोगों में भी यह रिस्क समान स्तर पर बना रहा।
  • महिलाओं की तुलना में अविवाहित पुरुषों को कोविड-19 के चलते मृत्यु का खतरा दो से ढ़ाई गुना ज़्यादा था।

यह भी पढ़ें-

 रोज़ रात दूध में मिलाकर पीएं अश्वगंधा, दूर होगी कमज़ोरी, बढ़ेगी इम्यूनिटी और सेहत को होंगे ये 4 फायदे

बादाम को छिलके सहित खाने से क्या सेहत को होता है नुकसान, जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका

 हेल्दी ऑर्गन्स के लिए रितेश-जेनेलिया ने छोड़ा नॉन वेज खाना, जानें मांसाहार करने के नुकसान

 क्या आप भी गर्म करके खाते हैं बचा हुआ खाना?, इन 5 चीज़ों को दोबारा पकाना पड़ सकता है सेहत पर भारी

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, कोविड-19 के री-इंफेक्शन मामलों का गलत तरीके से किया गया वर्गीकरण