Covid-19 Death in India: कोरोना वायरस महामारी की भयंकर मार झेल रहे भारत में संक्रमण की वजह से लाखों लोगों की मृ्त्यु हो गयी है। शनिवार को भारत के राज्यों में कोरोनावायरस से हुई नयी मौतों के आंकड़े दर्ज किए गए। इनमें से कुल 85.83 फीसदी मौतें केवल 10 राज्यों में पायी गयी है। जिसमें, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दर्ज कुल संख्या का आधे से अधिक हिस्सा दर्ज किया गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान दिया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से कुल 1,341 मौतें हुई हैं। (Covid-19 Death in India in Hindi)
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक महाराष्ट्र में 398 मौत हुई हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली (141), छत्तीसगढ़ (138), उत्तर प्रदेश (103), गुजरात (94), कर्नाटक (78), मध्य प्रदेश (60), झारखंड (56), पंजाब (50) और तमिलनाडु (33) का नंबर आता है।
हालांकि, एक राहत भरी बात यह रही है कि पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।
इनमें लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
भारत के कुल सक्रिय मामले 16,79,740 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,09,997 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों में 65.02 प्रतिशत की भागीदारी है। जबकि, देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 38.09 प्रतिशत की भागीदारी है।
(स्रोत--आईएएनएस एकेके/एएनएम)
Follow us on