
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 11, 2020 10:20 AM IST
Covid-19 in America Update in Hindi: अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus in america) का कहर लगातार जारी है। यहां लगभग 2 लाख से भी अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और 76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वायरस के प्रसार को रोकने (Covid-19 spread) में नाकाम रहने पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ट्रंप प्रशासन की खूब आलोचना कर रहा है। ''टाइम'' मैगजीन ने भी इस बार का कवर पेज कुछ ऐसा बनाया है, जो इन दिनों सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मैगजीन ने अपने कवर पेज को वायरस को समर्पित किया है। इस कवर पेज के जरिए टाइम ने यह बताने की कोशिश की है कि अमेरिका में कोरोना को लेकर स्थिति कितनी भयावह है। कवर पेज के बीच में व्हाइट हाउस बना है, जिसमें चार चिमनियां वायरस का गुबार ऊपर की ओर छोड़ रही हैं। यहां तक कि 'टाइम' शब्द भी वायरस के जाल से लगभग घिरा हुआ है।
इस पत्रिका ने अपने कवर लेख में अमेरिका में कोविड-19 की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई है, लिखा है कि ''जब राष्ट्रपति को छींक आती है, तो पूरे अमेरिका को ठंड लगती है। जब राष्ट्रपति बीमार पड़ते हैं, तो अमेरिका को बीमारी की गंभीरता (Covid-19 in America Update in Hindi) पर भी विचार करना चाहिए। उनकी बीमारी हमारी बीमारी है।''
कोरोना को लेकर 'टाइम' मैगजीन ने भी घेरा अमेरिका को।
गौरतलब है कि वैज्ञानिकों की तमाम चेतावनियों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व अन्य अमेरिकी नेता मास्क न पहनने की बात करते रहे हैं। पिछले सप्ताह जब ट्रंप कोरोना पॉजिटिव (Donald Trump Corona Positive) पाए गए, तो भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि वह चुनावों के मद्देनजर अपने प्रतिद्वंद्वियों को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। इसके चक्कर में वे महामारी के खतरे (Corona pandemic risk) को पूरी तरह से खारिज करते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि दो-तीन दिन में ही अस्पताल से व्हाइट हाउस आकर बिना मास्क के घूमते दिखे। साथ ही उन्होंने बिना चेहरा ढंके वीडियो संदेश भी जारी किया। अगर ट्रंप प्रशासन का महामारी की रोकथाम को लेकर यही रवैया रहा तो आने वाले दिन अमेरिकियों के लिए और मुसीबत भरे हो सकते हैं।
दशहरा, दिवाली में बढ़ सकता है कोरोना का खतरा, 36% भारतीय त्योहारों में शामिल होने को तैयार