चीन की तरह भारत में भी बढ़ने लगा है कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए इतने मामले

Covid 19 in india: चीन में ऑमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 2, 2023 10:32 AM IST

चीन और जापान (Covid 19 in china) जैसे देशों के साथ-साथ अब भारत में भी कोविड 19 के मामले बढ़ने की आहट आने लगी है। भारत में पिछले कई महीनों से कोविड 19 की स्थिति नियंत्रण में दिख रही थी लेकिन अब लगता है स्थिति खराब होती जा रही है। हालांकि, चीन और जापान में कोविड 19 का कारण बन रहे है ऑमिक्रॉन के वेरिएंट बीएफ.7 के मामले अभी तक भारत में नहीं बढ़ने लगे हैं। भारत में कोरोना की स्थिति की बात की जाए तो वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 341 से भी ज्यादा मामले पाए गए हैं, जिसके बाद भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 3753 हो गई है और 698 के करीब लोगों की तबीयत ज्यादा खराब है।

सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार ऑमिक्रॉन का बीएफ.7 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। इसको लेकर सभी देश अलर्ट पर हैं और भारत में भी इस से निपटने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कोविड 19 के मामलों को ट्रैक करने के लिए भारत में भी टेस्टिंग को बढ़ाना शुरू कर दिया गया है।

भारत के राज्यों में सख्ती

स्थिति को देखते हुए भारत के कई राज्यों में सख्ती शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा जैसे प्रदेशों में टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है और नई RT-PCR मशीनें लगाई जा रही हैं। कर्नाटक में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क अनिवार्य और यहां तक कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करना शुरू कर दिया गया है।

चीन में अब तक नहीं आया पीक

चीन में कोरोना की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लेकिन अभी तक भी पीक नहीं आया है। रिसर्चर के अनुसार चीन में जब पीक आएगा तो रोजाना 37 लाख के करीब मामले आना शुरू हो जाएंगे और 25 हजार लोगों की मौत होगी। शोध के अनुसार 13 जनवरी को पहला पीक आने का अनुमान है। हालांकि, अन्य कई शोध यह भी बता रहे हैं कि चीन में मार्च या अप्रैल तक कोविड आ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source