Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Covid-19 Cases in India in Hindi: देश और दुनिया में एक बार फिर से कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में सरकार से लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो भारत में कोविड-19 (Covid-19 cases in India) के लगभग 53,480 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, यह आंकड़ा एक दिन पहले दर्ज हुए नए कोरोना मामलों की तुलना में कम हैं। सोमवार को लगभग 68,020 नए मामले दर्ज हुए थे और मंगलवार को देश में 56,211 मामले, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 4.8 फीसदी कम है। सोमवार के आंकड़े पिछले वर्ष 11 अक्टूबर के बाद से अब तक के सबसे बड़े दैनिक आंकड़े थे।
आईसीएमआर के अनुसार, 30 मार्च तक 24,36,72,940 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका था, जिसमें से 10,22,915 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया। वहीं, सोमवार को लगभग 7,85,864 नमूनों और उससे पहले रविवार को 9.13 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया था। बता दें कि 30 मार्च से पहले के 19 दिनों तक देश में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या में लगातार (Covid-19 Cases in India in Hindi) बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी कारण से भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 5,52,566 हो गई है। यह कुल संक्रमणों की संख्या का 4.55 प्रतिशत है। वहीं देश में रिकवरी घटकर 94.11 प्रतिशत हो गई है।
जैसे-जैसे कोरोना अपना पैर फिर से पसार रहा है, वैसे-वैसे कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 354 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है। इसके बाद कोरोनावायरस के कारण देश में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 1,62,468 हो गई है। वहीं, अब तक 1,14,34,301 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में अब कोविड मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
भारत में पिछले वर्ष मार्च महीने में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ था, जिसके बाद देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। 6 महीने तक देश ने इस खतरनाक संक्रमण की पहली लहर से जमकर लड़ाई लड़ी थी। तब 16 सितंबर को सबसे अधिक 93,617 मामले और 15 सितंबर को सर्वाधिक 1,169 दैनिक मौतें दर्ज की थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के 6 राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी (Covid-19 Cases in India) से बढ़ रहे हैं। हालातों को देखते हुए केंद्र ने महामारी का बुरा प्रकोप झेल रहे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की सलाह दी है। वहीं, देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चालू है, जिसके बाद अब तक लोगों को 6.30 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।
स्रोत: (IANS Hindi)