
Also Read
Six passengers who had arrived in India from the UK have tested positive for the new mutant coronavirus strain.
Covid-19 Cases in Mumbai: देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां ये घातक वायरस पैदा हुआ था। देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में अब तक कोविड-19 से 5002 मौतें हो चुकी हैं और 89,294 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि चीन में यह आंकड़े क्रमश: 4,634 और 83,565 हैं। (Covid-19 Cases in Mumbai in hindi) हालांकि, शहर के धारावी इलाके से एक राहतभरी ख़बर भी आयी। जहां, पिछले 24 घंटे में कोरोना का सिर्फ एक केस सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक धारावी से कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2335 बतायी जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ चीन में नए मामले एक अंक में आ रहे हैं, जो कि केवल धारावी में दर्ज हो रहे नए मामलों से भी कम हैं। मुंबई शहर में 1 जुलाई से हर दिन 1,100 से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। इन आंकड़ों के आधार पर महाराष्ट्र ने 2,11,987 मामलों के साथ तुर्की (2,05,758) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कोरोना मामलों की संख्या में दुनिया में 14 वें स्थान पर है।
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या भी बहुत अधिक बढ़ गयी है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल नये 5134 मामले देखने को मिले हैं। वहीं मंगलवार शाम तक राज्य में कोविड-19 इंफेक्शन से कुल 9250 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की जा चुकी थी। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2,17,121 दर्ज की गयी है। जबकि, 118558 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से घर जाने की अनुमति भी मिल चुकी है। तो वहीं, मंगलवार 7 जुलाई को कुल 3296 कोविड-19 मरीज़ों को अस्पतालों द्वारा डिस्चार्ज किया गया।
इससे पहले 4 जून को महाराष्ट्र ने जर्मनी (1,98,064) और दक्षिण अफ्रीका (2,05,721) को पीछे किया था, जो कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर क्रमश: 16 और 15 वें स्थान पर हैं
मंगलवार सुबह मिली अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 9,026 मौतें और 2,11,987 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 87,681 सक्रिय मामले हैं। वहीं राज्य में मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत और रिकवरी दर 54.37 है। राज्य के 36 जिलों में से केवल दो जिले भंडारा और चंद्रपुर ऐसे हैं, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।