... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : April 8, 2020 5:08 PM IST
भारत में कोविड-19 इंफेक्शन के मामले 5 हजार से अधिक हुए ।
Covid-19 Cases in India Update: कोविड-19 इंफेक्शन के प्रसार से भारत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनज़र देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद इस इंफेक्शन के मामलों में बहुत अधिक तेज़ी देखी जा रही है। बुधवार 8 मार्च का भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े सार्वजनिक किए उसके मुताबिक, भारत में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,194 हो गई है।
इन आंकड़ों में से 4643 कोविड-19 के सक्रिय मामले हैं, वहीं 401 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक व्यक्ति दूसरे देश जा चुका है और 149 लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, भारत में कोविड-19 प्रभावित लोगों में कुल 70 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। (Covid-19 Cases in India Update in hindi)
Till date total 402 people have been discharged, total 5194 positive confirmed case have been reported. In last one day 773 positive cases were reported. Total 149 deaths have been reported and around 32 people have died yesterday: Lav Aggarwal,Joint Secy,Health Ministry #COVID19pic.twitter.com/JUaLNCT270
— ANI (@ANI) April 8, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस वायरस से महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ और यहां कुल 1018 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 690 मामले आए। कोविड इंफेक्शन की वजह से देश में सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में हुई है जहां 64 लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां 1018 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए, जिनमें से 79 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। (Covid-9 cases in Maharashtra)
इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्रेनिंग प्राप्त आर्मी अफसरों और मेडिकल स्टुडेंट्स सहित अन्य लोगों से भी कोरोना पीड़ितों के उपचार और देखभाल में मदद के लिए आगे आने की अपील की।
All these people can reach out to us through CovidYoddha@gmail.com. This email id should not be used for sending any complaints: Maharashtra CM Uddhav Thackeray
— ANI (@ANI) April 8, 2020
इस बीच दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या 576 पहुंच गई है, 21 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया चुका है और 9 लोगों की मौत हो गई है। गोवा में सिर्फ 7 लोग बीमारी से पीड़ित है । गुजरात में 165 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 13 की मौत हुई है।
हरियाणा में 147 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, 28 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में 18 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं और 2 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक व्यक्ति की मौत हुई है । (Covid-19 Cases in India Update)
जम्मू कश्मीर में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां 116 लोग कोरोना से संक्रमित है जबकि 2 की मौत हुई है। झारखंड में अब तक सिर्फ 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में 175 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इसमें से 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 4 की मौत हुई है।
केरल में 336 कोरोना पीड़ित पाए गए हैं, जिनमें से 70 को डिस्चार्ज किया चुका है। वहीं 2 की मौत हो गई है। लद्दाख में 14 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है जिसमें से 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मध्यप्रदेश में ये आंकड़ा 229 पहुंच गया है, यहां 13 लोगों की मौत हुई है।
मणिपुर में 2, मिजोरम में 1, उड़ीसा में 42 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए हैं। यहां 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। पुडुचेरी में 5 लोग कोरोना पीड़ित बताये गये हैं।
पंजाब में 91 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 7 की मौत हुई है। वहीं 4 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि राजस्थान में यह आंकड़ा बढ़कर 328 हो गया है, 3 लोगों की मौत हुई है और 1 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
तमिलनाडु में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है 690 लोग इस बीमारी से पीड़ित पाए गए। इनमें से 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में भी 364 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, 35 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 7 लोग की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में 326 लोग कोरोना से पीड़ित है, 21 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। उत्तराखंड में 31 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, इनमें से 5 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उधर पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा बढ़कर 99 हो गया है, जिनमें 13 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 5 की मौत हो गई है।