Covid-19 Updates : देश में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या 2902 हुई, 68 की हो चुकी है मौत

दश में कोरोना पीड़ित लोगों (Covid-19 cases in india) की संख्या कुल मिलाकर 2,902 हो गई है, जिसमें 2,650 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : April 4, 2020 4:05 PM IST

Covid-19 Updates : देश में कोरोना पीड़ित लोगों (Covid-19 cases in india) की संख्या कुल मिलाकर 2902 हो गई है, जबकि 2650 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 183 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। देश भर में मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं हैं। इसी खबर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं।

COVID-19 live update: पूर्वोत्तर में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 29, असम में 25 संक्रमित

ध्यान रहे कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच भारत में फंसे 112 फ्रेंच नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से पेरिस ले जाया जा रहा है। विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी है। यह विमान पहले मुंबई जाएगा और फिर वहां से सीधे पेरिस के लिए उड़ान भरेगा। यह सभी फ्रेंच नागरिक कोच्चि, बेंगलुरु और मुंबई में फंसे थे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source