
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : June 10, 2025 1:22 PM IST
Coronavirus in India: कोविड-19 ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केरल, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए XFG वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। देश में नए वेरिएंट के 163 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों को भी दहशत में डाल दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वेरिएंट का सबसे पहला मामला कनाडा में दर्ज किया गया था। हालांकि, अब भारत में भी इस वेरिएंट के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है।
देश में कोरोना वायरस का XFG वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक XFG वेरिएंट के कुल चार म्यूटेशन हैं। यही वजह है कि यह वेरिएंट, अन्य वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है। XFG वेरिएंट का पहले केस कनाडा में मिला था। इसके बाद, यह वेरिएंट कई अन्य देशों में भी फैल गया है। अब भारत में भी इस वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं।
आपको बता दें कि 22 मई को कोरोना वायरस के 257 सक्रिय मरीज थे। वहीं, अब कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 6,815 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 324 नए मामले दर्ज हुए हैं। इस समय कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले (2053) केरल में हैं। इसके बाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या अधिक हैं। जनवरी 2025 से लेकर अभी तक कोरोना वायरस से 68 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।