फिर लौट रहा है कोरोना! मुंबई के साथ दिल्ली में भी अचानक बढ़ने लगे मामले, 7.06% हुई पॉजिटिव रेट

Covid 19 case: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीटिंग के दौरान दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोने के मामलों को बढ़ते के बारे में बात की और राज्यों को कोविड 19 टेस्टिंग कम न करने की सलाह दी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 14, 2022 1:16 PM IST

देश के कुछ राज्यों में कोविड 19 (Covid 19 cases in india) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) ने कहा है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने सतर्क रहने और कोविड के बदलावों पर नजर रखने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड 19 जांच (Covid 19 testing) मजबूत रखने को कहा और देश में नए वेरिएंट्स का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान देने की अपील की। दरअसल मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कोरोना के फिर से लौटने की आसार दिख रहे हैं, इन दोनों शहरों समेत कई अन्य जगहों पर भी कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट हुआ 7.06%

राजधानी में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 614 नए मामले दर्ज किए गए और नए मामले बढ़ने के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा देखा गया। नगर स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.06% हो गया है। यह 4 मई के बाद अब तक का सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली में लगातार पिछले 4 दिनों में कोरोना के नए मामले 600 से ऊपर आ रहे हैं। वहीं दिल्ली में अगर सक्रिय मामलों की बात की जाए तो इस समय 2561 सक्रिय मामले हैं।

मुंबई में भी कोरोना की स्थिति

अगर मुंबई की बात करें तो बीते चौबीस घंटों में यहां पर कोरोना के 1118 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि ये माले पिछले दिन की तुलना में लगभग 38 फीसद कम हैं। वहीं बीते चौबीस घंटों में कोरोना से कोई मृत्यु भी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, स्थानीय नगर निकाय के अनुसार महानगर में सोमवार के दिन कोरोना के कम मामले ही दर्ज किए जाते हैं, क्योंकि उससे पहले दिन यानी रविवार को कम सैंपल लिए जाते हैं। हालांकि, मुंबई की पॉजिटिविटी भी दिल्ली से काफी ज्यादा है और यहां हर 100 टेस्ट किए जाने पर 11.61 मामले मिलते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टेस्टिंग कम न करने को कहा

डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्रियों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने बढ़ते मामलों और पॉजिटिविटी रेट के बारे में चर्चा की। साथ ही कुछ प्रदेशों द्वारा कोविड 19 टेस्टिंग कम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर और ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करके ही संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source