कोरोना की चौथी लहर? दिल्ली में एक दिन के मामले 1000 के पार, इन शहरों में भी तेजी से बढ़ने लगे मामले

Covid 19 cases in india: देश के कई शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, दिल्ली में आंकड़ा 1000 से पार हो चुका है और पटना में सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 15, 2022 12:03 PM IST

कोरोना महामारी की तीसरी लहर जाने के बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी और एक बार तो ऐसा लगने लगा था कि शायद अब कोरोना हमेशा के लिए चला गया है। लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने धीरे-धीरे अपने पैरों को पसारना शुरू कर दिया है। अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना के एक दिन में आने वाले मामलों का आंकड़ा 1000 के ऊपर चला गया है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो पिछले चौबीस घंटों में 2,956 मामले (Daily cases of corona) सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए कोविड 19 की चौथी लहर (Corona fourth wave) आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ हफ्ते पहले ही इन शहरों में मास्क की अनिवार्यता को हटा दिया गया था। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि कोरोना के एहतियात में ढील पड़ने की वजह से कोविड 19 के मामले फिर से रफ्तार पकड़ने लगे हैं।

पटना में रफ्तार दोगुनी

वहीं अगर बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महज 10 दिनों के भीतर ही पटना में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। हालांकि, ये सक्रिय मामले अभी होम आइसोलेशन में ही हैं और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुनी नहीं हुई है।

दिल्ली में नए वेरिएंट की आशंका

राजधानी में मंगलवार को आए आंकड़ों के मुताबिक 1118 मरीज मिले थे, जो सोमवार की तुलना में 6.50 फीसद ज्यादा थे। बढ़ती रफ्तार के देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा किसी नए वेरिएंट के कारण भी हो सकता है। हालांकि, नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए उसकी सीक्वेंस जीनोम की जा रही है।

मास्क हो सकता है अनिवार्य

आपको याद होगा कि कुछ ही हफ्ते पहले देश के कई बड़े शहरों में मास्क की अनिवार्यता तो हटा दिया था। हालांकि, फिर भी लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही थी, लेकिन लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमना लगे थे। कुछ विशेषज्ञ इसे ही कोरोना के फिर से बढ़ रहे मामलों का कारण समझ रहे हैं। हालांकि, कोरोना की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मास्क को फिर से अनिवार्य किया जा सकता है।

देश कोरोना की स्थिति फिर से डरावनी

देश में भी फिर से कोरोना धीरे-धीरे प्रसार करने लगा है और हाल ही में आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 8822 नए केस मिले मामले मिले हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। अगर देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो संख्या बढ़कर 53,637 हो गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source