
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 6, 2022 1:43 PM IST
भारत समेत दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लेकर वित्तीय समस्याओं तक सामना करना पड़ा था। भारत में कोरोना के कम होते मामलों को देख लोगों ने राहत की सांस ही ली थी कि कुछ राज्यों व शहरों में कोविड 19 के मामलों (Covid 19 cases in india) को फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 1,357 मामले पाए गए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही तमिलनाडु, केरल और देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
(Covid 19 in Tamilnadu) शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिले बयान के अनुसार बीते चौबीस घंटों में देश में मिले कुल मामलों का लगभग 3 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा तमिलनाडु में दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क है और लोगों को उपयुक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
(Covid 19 in Delhi) देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते 24 घंटों में यानी शनिवार को कोरोना के 405 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं उससे पहले दिन यानी शुक्रवार को 345 मामले सामने आए। कोरोना के रोजाना बढ़ रहे मामलों की स्थिति को देखते हुए संक्रमण दर बढ़ कर 2.07 हो गई है।
कोरोना के कारण गंभीर हो रही स्थितियों को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण अभियान को लेकर भी पूरे एक्शन में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 194 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 3.44 करोड़ और 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों को 5.96 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।
कोविड 19 संक्रमण के फिर से बढ़ रहे मामलों के देखते हुए देश के कुछ राज्यों की सरकारें फिर से सख्त होने लगी हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारें लोगों को मास्क लगाने व अन्य सख्ती बरतने की सलाह दी है। केरल में कोविड 19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए शनिवार को उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसके अनुसार सरकार हालात की निगरानी कर रही है।