
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 2, 2022 9:38 AM IST
हर बार की तरह कोरोना फिर से धीरे-धीरे पैर पसारने की कोशिश करने लगा है, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो रहे हैं। दरअसल, खबरों से मिली ताजा जानकारियों की मुताबिक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। चीन (China) के वुहान (Wuhan) से फैले कोविड 19 संक्रमण से अभी तक भी दुनिया जूझ रही है और भारत (Corona in india) व अमेरिका (Corona in America) जैसे देश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अभी कुछ समय से भारत में कोरोना का प्रसार धीरे-धीरे रुकने लगा था, लेकिन मुंबई में फिर से मामलों के बढ़ने की आशंका हो गई है।
मुंबई में बुधवार को कोविड 19 संक्रमण के कुल 739 ताजा मामले पाए गए हैं। इनमें सिर्फ 29 मरीजों में ही लक्षण पाए गए हैं और 710 संक्रमित मरीजों में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाया गया है। हालांकि, जिन 29 मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार मुंबई के साथ-साथ पूणे और ठाणे में भी कोरोना के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 3475 मामले हैं, जिनमें 2500 मामले अकेले मुंबई में ही हैं। वहीं अगर मुंबई के धारावी की बात करें तो बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में धारावी में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क जरूर लगाना चाहिए और बिना वजह के घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही कई एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि मास्क का उपयोग करके कोरोना के प्रसार को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।