
Also Read
COVID-19 boosters shots in Canada citizens: कोविड-19 संक्रमण के हाई रिस्क वाले कुछ लोगों (High risk of covid-19 को कनाडा में जल्द ही अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन्स की खुराक (updated covid-19 vaccine shots) दी जा सकती है। लेकिन, अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।
बीते महीने, हेल्थ कनाडा ने फाइजर और मॉडर्ना की नयी कोविड वैक्सीन (Pfizer and Moderna’s latest COVID-19 vaccines) को मंजूरी दे दी। यह वैक्सीन वायरस के सबसे नये वायरस (recent variants of the virus) को टारगेट करता है। इन दोनों वैक्सीन्स को 6 महीने से बड़ी उम्र के सभी लोगों को मंजूरी दी गयी है।
बता दें कि,यह नहीं वैक्सीन्स ( mRNA vaccines) ओमिक्रोन वेरिएंट के केपी.2 सब-वेरिएंट (KP.2 subvariant of Omicron) को टारगेट करता है जो साल 2024 के शुरूआती दिनों में तेजी से फैल रहा था।
वहीं, कोविड का KP.3.1.1 वेरिएंट जो इन दिनों कनाडा में फैल रहा है उसके खिलाफ भी इस वैक्सीन से सुरक्षा मिलने के दावे किए जा रहे हैं।
पब्लिक हेल्थ एजेंसी ऑफ कैनडा ( Public Health Agency of Canada) द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर तक मॉडर्ना (Moderna’s) की अपडेटेड स्पाइकवैक्स शॉट (Spikevax shot) उन लोगों के लिए ही उपलब्ध थी जिनकी उम्र 6 महीने से अधिक थी। वहीं, फाइजर-बायोएटेक (Pfizer-BioNTech) की अपडेटेड कॉमिर्नैटी (Comirnaty) 12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही उपलब्ध थी।
PHAC की तरफ से कहा गया है कि, लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 एमआरएनए वैक्सीन ( COVID-19 mRNA vaccines) की 19 मिलियन खुराकें सुरक्षित रखी गयी हैं।