
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 21, 2023 9:42 AM IST
Coronavirus in UP : भारत में कोरोनावायरस एक बार फिर तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के साथ संक्रमण काफी तेजी से फैल रही है। देश में अबतक कोरोना के नए वैरिएंट के लगभग 21 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में भी बीजेपी के एक पार्षद कोविड से संक्रमित हो चुके हैं। खबर के मुताबिक, गाजियाबाद के शास्त्रीनगर से बीजेपी पार्षद अमित त्यागी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
बता दें कि गाजियाबाद के पार्षद का बीते तीन दिनों पहले आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ था, जिसका नतीजा 20 दिसंबर को आया, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। खबरों की माने तो कोरोना के नए वैरिएंट के मामले 3 राज्यों में सबसे अधिक आए हैं, जिसमें केरल, गोवा और महाराष्ट्र है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आया यह मामला चुनिंदा मामलों में से एक है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM बृजेश पाठक का कहना है कि इस नए वेरिएंट को लेकर अधिक घबराने की जरूरत नहीं, वे इस स्थिति से निपटने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। साथ ही जनता से आगृह किया है कि वे इस स्थिति में कोरोना से सुरक्षित रहने का प्रयास करें। साथ ही सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से फॉलों करें।
प्राप्त खबरों के मुताबिक, पार्षत अमिक त्यागी को शुरुआत में हल्की खांसी और सर्दी की शिकायत हुई थी। इसके साथ ही वे एक डायबिटीज के मरीज हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही पार्षद की और उनके परिवारजनों की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि ये आखिर पार्षद कैसे इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। साथ ही उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद जिले में पिछले तीन महीने से एक भी कोविड के नए मामले सामने नहीं आए थे, पिछले तीन महीनों में यह पहला मामला सामने आया है।
वहीं, भारत में कोरोना संक्रनण के मामले 21 मई के बाद सबसे अधिक 614 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से कोविड से सुरक्षित रहने की अपील की है। कोरोना के नए वैरिएंट को फैलता देख राज्यों के हॉस्पिटल में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.