टीबी के सभी मरीजों को अब कराना होगा कोरोना टेस्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि टीबी के मरीज़ों को कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा ज़्यादा है। इसीलिए, ऐसे सभी लोग जो टीबी का इलाज करा रहे हैं। उन्हें, कोविड संक्रमण की जांच करानी चाहिए। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सामने आए एक रिसर्च में कहा गया कि कोविड से पीड़ित 4.47 फीसदी मरीजों को टीबी था।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 28, 2020 11:30 AM IST

Covid-19 and Tuberculosis: अब टीबी के सभी मरीजों को कोरोना की जांच करानी होगी। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने टीबी के मरीजों को यह सलाह दी है। हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा टीबी के मरीज़ों के लिए कोरोना से जुड़ी नयी गाइडलाइन्स जारी की गयी हैं।  जिसके, अनुसार टीबी से पीड़ित सभी लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने वाला टेस्ट कराना होगा। (Covid-19 and Tuberculosis)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि टीबी के मरीजों को कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा ज़्यादा है। इसीलिए, ऐसे सभी लोग जो टीबी का इलाज करा रहे हैं,  उन्हें कोविड संक्रमण की जांच करानी चाहिए। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सामने आए एक रिसर्च में कहा गया कि कोविड से पीड़ित 4.47 फीसदी मरीजों को टीबी था।

टीबी के सभी मरीजों को अब कराना होगा कोरोना टेस्ट:

रिपोर्ट के अनुसार टीबी के मरीजों को कोरोना संक्रमण होने का खतरा दूसरों की तुलना में दोगुना है। साथ ही कोरोना से संक्रमित होने के बाद टीबी मरीजों में यह समस्या गम्भीर और जानलेवा होने का डर भी अधिक है।

इन गाइडलाइन्स के मुताबिक ऐसे टीबी के मरीज जिनकी डायट ठीक नहीं  है या जो खाने-पीने से जुड़ी लापरवाही बरतते हैं उनके लिए कोविड-19 संक्रमण का ख़तरा ज़्यादा है। इसी तरह सिगरेट पीने वाले (Smoking and Corona) या तम्बाकू (Tobacco and Covid-19 Infection)  का सेवन करने वाले मरीज़ों को भी कोरोना की चपेट में आने का रिस्क ज़्यादा है। इसीलिए ऐसे मरीज़ों को कोविड-19 का टेस्ट ज़रूर करवाना चाहिए। (Covid-19 and Tuberculosis Patients)

मिनिस्ट्री द्वारा चेताया गया है कि, टीबी और कोविड दोनों ही संक्रामक होती हैं। इन दोनों ही बीमारियों में फेफड़ों (Lungs) पर असर होता है। मंत्रालय के अनुसार रिसर्च में पता चला है कि टीबी से ठीक हो चुके लोगों में कोविड-19 इंफेक्शन का ख़तरा ज़्यादा है। इसीलिए, कोरोना टेस्ट कराने से समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

सुपरफास्ट ‘स्पुतनिक-5’ वैक्सीन है कितनी सुरक्षित?, WHO ने कहा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होगा स्पष्ट

वेट लॉस के लिए कितना फल और कितनी सब्ज़ियां खानी चाहिए?

सिर्फ फेफड़े ही नहीं शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है कोरोना : एम्स विशेषज्ञों का दावा

वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग है असरदार, डायट में ज़रूर शामिल करें ये 5 फूड्स

मदर टेरेसा की तरह बनें दयालु, दया की भावना से सेहत को होते हैं ये बेमिसाल फायदे

वेट लॉस के लिए नाश्ते में खाएं हेल्दी ओट्स, जानें ओट्स के अन्य फायदे और एक हेल्दी रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source