Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Fitness Tips for Senior Citizens : बुज़ुर्गों को है कोविड-19 का ख़तरा ज़्यादा, लॉकडाउन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये वर्कआउट

उम्र बढ़ने के साथ वजन ब़ढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे, बुज़ुर्गों को घुटने में दर्द, पीठ में दर्द और चलने में परेशानियां होने लगती हैं। (Fitness Tips for Senior Citizens)

Fitness Tips for Senior Citizens : बुज़ुर्गों को है कोविड-19 का ख़तरा ज़्यादा, लॉकडाउन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये वर्कआउट
Covid-19 and Senior Fitness: बज़ुर्गों की कमज़ोर इम्यूनिटी के चलते उन्हें है कोविड-19 का ख़तरा ज़्यादा, लॉकडाउन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये वर्कआउट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 1, 2021 5:33 PM IST

Fitness Tips for Senior Citizens: लोअर बॉडी यानि शरीर का निचले हिस्से की फिटनेस आपकी पूरी हेल्थ को प्रभावित करती है। एक कमज़ोर लोअर बॉडी कई लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ की वजह बन सकती है, यह कहना है सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनस्ट और फिटनेस गुरु रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) का। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रूजुता ने बताया कि दिल की बीमारियां, डायबिटीज़ और घुटनों का दर्द (Knee Pain) जैसी परेशानियां कमज़ोर लोअर बॉडी का नतीज़ा हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स पीठ के दर्द (Back Pain), जॉइंट पेन (Joint Pain) और हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) जैसी परेशानियों से राहत के लिए मरीज़ों को वजन कम करने के लिए कहते हैं। खासकर, कमर के आसपास जमा बेली फैट इन समस्याओं से सीधा जुड़ा हुआ है। (Fitness Tips for Senior Citizens in hindi.)

रुजुता दिवेकर ने दी बढ़ती उम्र में एक्सरसाइज से जुड़ी टिप्स

उम्र बढ़ने के साथ वजन ब़ढ़ने (Weight gain Causes) का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे, बुज़ुर्गों को घुटने में दर्द, पीठ में दर्द और चलने में परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Fitness Tips) ने कुछ टिप्स दीं और बताया कि किस तरह  एक्सरसाइज़ करने से  बड़ी उम्र के लोगों को फायदा होता हैं। रुजुता दिवेकर ने बुज़ुर्गों के लिए खासतौर कुछ एक्सरसाइज़ेस के बारे में बताया जिनसे, शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही, इम्यूनिटी और जनरल फिटनेस में भी सुधार होता है। (Health and fitness tips for elderly)

बुज़ुर्गों के लिए क्यों है एक्सरसाइज़ करना ज़रूरी ?

Also Read

More News

उम्र बढ़ने पर फिजिकल एक्टिविटीज़ कम हो जाती है और वर्कआउट करने की भी इच्छा नहीं होती। स्टैमिना की कमी, एनर्जी लेवल का कम होना और हेल्थ प्रॉब्लम्स बुज़ुर्गों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मुश्किल बना देती है। जिसमें वर्कआउट जैसी एक्टिविटीज़ भी शामिल हैं। लॉकडाउन के माहौल में बड़े-बुज़ुर्ग भी घर में कैद हो गए हैं। जिसकी वजह से शाम को पार्क में टहलने जैसी एक्टिविटीज़ भी कम हो गयी हैं। ऐसे में अगर बड़े बुज़ुर्ग थोड़ी-सी एक्सरसाइज़ करेंगे तो उन्हें अपने शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखनें में मदद होगी।

कुछ रिसर्च में ऐसा कहा गया है कि, एक्सरसाइज़ करने से इम्यूनिटी में इज़ाफा होता है। जैसा कि, कोविड-19 महामारी का सबसे अधिक ख़तरा छोटे बच्चों और बड़े-बुज़ुर्गों को ही है (क्योंकि, उनकी इम्यूनिटी कम होती है) इसीलिए, एक्सरसाइज़ और वर्कआउट कोरोना वायरस के ख़तरे से भी बुज़ुर्गों को बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

रुजुता दिवेकर की एक्सरसाइज़ टिप

इस 3-लेग वर्कआउट से लोअर बॉडी (Lower body workout) मज़बूत बनती है, फ्लेक्सिबिलिटी (body flexibility) बढ़ती है और इम्यूनिटी बढ़ती  (ways to boost immunity in old age)है। जानें इस वर्कआउट के अभ्यास का तरीका:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • ज़मीन पर पीठ के बल लेटें। फिर, एक करवट हो जाएं। अपनी कोहनियों को ज़मीन पर रखें।
  • अब, उस पैर को मोड़े जो नीचे हो। फिर, इस पैर को अपने चेस्ट के पास ले आए। अब पैर को सीधा करें।
  • पैर को सीधा करते हुए हिप में स्ट्रेच महसूस होना चाहिए।
  • अब दूसरी तरफ से यह एक्सरसाइज़ दोहराएं।

पीठ दर्द और घुटनों के दर्द के लिए लेग एक्सरसाइज (Leg Exercise for back pain relief)

  • पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएं
  • अब अपने हाथों को माथे के नीचे ले जाएं। फिर, एक पैर को उठाएं और फिर ज़मीन पर ले आएं। दोनों पैरों के साथ बारी-बारी ऐसा 3 बार करें।
  • इस वर्कआउट का अभ्यास करते समय अपने हिप्स को भी ऊपर ले जाने की कोशिश करें।

घुटनों की एक्सरसाइज़ (Knee Bending Workout)

  • पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएं। फिर अपने बाएं पैर को मोड़ें।
  • अपने बाएं हाथ से अपने बाएं पैर को पकड़ने की कोशिश करें।
  • अब धीरे-धीरे अपने बाएं पैर की थाइ को ऊपर ले जाने की कोशिश करें। इसके लिए किसी बैंड या बेल्ट की भी मदद ले सकते हैं।
  • इस वर्कआउट को करते समय अपने कंधों को ऊपर की तरफ ले जाने की कोशिश करें। अब, धीरे-धीरे पहले वाली मुद्रा में आएं और अब दाहिने पैर की मदद से यह एक्सरसाइज़ करें।