महामारी के बाद चीन में खुल गए हैं स्कूल, बच्चों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे हैं ये उपाय  

चीन में कोरोना वायरस महामारी खत्म हो जाने की घोषणा कुछ महीने पहले कर दी गयी थी। जिसके बाद हाल ही में चीन के कुछ क्षेत्रों में स्कूलों को खोल दिया गया। ज़ाहिर है इससे स्कूल परिसर में बच्चों की मौजूदगी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चीन की शिक्षा मंत्रालय ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण बच्चों में ना फैले इसके लिए स्कूलों में कई बातों का ध्यान रखा जा रहा है खास इंतजाम भी किए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2020 9:54 AM IST

Covid-19 and Kids: कोरोना वायरस महामारी का खतरा कम उम्र के बच्चों को (खासकर वे जो 10 साल से छोटे हैं) बहुत अधिक है। इन बच्चों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए दुनियाभर में बच्चों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन से पहले से ही बच्चों को बाहर निकलने, पार्क में दूसरे बच्चों के साथ खेलने और स्कूल या ट्यूशन जाने पर पाबंदी लगा दी गयी। अब जब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल खोलने की संभावना भी तलाशी जा रही है। ऐसे में ज़ाहिर है कि बच्चों को भविष्य में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखना ही हर किसी की पहली प्राथमिकता होगी। ऐसे में चीन में अपनाए गए कुछ उपाय बच्चों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए कारगर साबित हो सकती हैं। (Covid-19 and Kids )

चीन में बच्चों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे हैं ये उपाय

चीन में कोरोना वायरस महामारी खत्म हो जाने की घोषणा कुछ महीने पहले कर दी गयी थी। जिसके बाद हाल ही में चीन के कुछ क्षेत्रों में स्कूलों को खोल दिया गया। ज़ाहिर है इससे स्कूल परिसर में बच्चों की मौजूदगी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चीन की शिक्षा मंत्रालय ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण बच्चों में ना फैले इसके लिए स्कूलों में कई बातों का ध्यान रखा जा रहा है खास इंतजाम भी किए गए हैं। (Covid-19 and Kids)

गौरतलब है कि , कोविड-19 संक्रमण की वजह से दुनिया भर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। चीन में भी यही स्थिति है। हालांकि चीन ने अन्य देशों की तुलना में इस महामारी पर जल्दी काबू पा लिया है। लेकिन, बावजूद इससे बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे ही कुछ उपाय हैं ये-

  • स्कूलों को खोलने से पहले सैनिटाइजेशन कराया जाए।
  • स्कूलों में हर रोज विभिन्न स्थानों पर छात्रों के तापमान की जांच करें
  • हेल्थकोड चेकिंग की जाती है
  • छात्रों के स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट भी बनायी जाती है।
  • सार्वजनिक क्षेत्रों को बार-बार कीटाणुशोधन किया जाता है।
  • इसके अलावा स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों समेत सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने होते हैं।
  • स्कूल ने पूरी कोशिश की है कि छात्र बाहर जाकर अपने मास्क उतार सकें।
  • संगीत, चित्रकला और विज्ञान की क्लासेस को खुली जगहों पर लगाया जा रहा है।
  • क्लास के शेड्यूल को फिर से डिजाइन किया गया है ताकि प्रत्येक 40 मिनट की इनडोर कक्षा में कम से कम 20 मिनट का ब्रेक और एक आउटडोर क्लास हो।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source