Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10 साल से छोटे बच्चे आसानी से आ सकते हैं कोविड-19 की चपेट में, अमेरिका में 4 लाख से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों में से केवल 9.5 प्रतिशत बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमेरिका में कुल 476,439 बच्चे अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। (Covid-19 and Kids)

10 साल से छोटे बच्चे आसानी से आ सकते हैं कोविड-19 की चपेट में, अमेरिका में 4 लाख से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 2, 2020 10:07 PM IST

Covid-19 and Kids: कोरोना वायरस महामारी की चपेट में जहां हर उम्र के लोग आ रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। अमेरिका में अभी तक लगभग 480,000 बच्चे नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। इस साल की शुरुआत से ही महामारी ने देश को अपनी चपेट में ले लिया था। एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों में से केवल 9.5 प्रतिशत बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमेरिका में कुल 476,439 बच्चे अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। (Covid-19 and Kids)

अमेरिका में साढ़े 4 लाख बच्चे कोरोना संक्रमित

  • बच्चों में हुए संक्रमण की दर देखें तो प्रति 100,000 बच्चों पर 631 मामले देखने को मिले हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त से 27 अगस्त तक बच्चों में 70,330 नए मामले सामने आए और दो सप्ताह में इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मामलों में से बच्चों की दर 0.6 से लेकर 4.1 है, वहीं मृत्युदर का बात करें तो बच्चों में यह दर शून्य से 0.3 प्रतिशत है।

बच्चों में कोरोना के मामले बढ़े

रिपोर्ट में कहा गया है, "इस समय, यह प्रतीत होता है कि कोविड-19 के कारण गंभीर बीमारी बच्चों में दुर्लभ है। हालांकि, राज्यों को उम्र के आधार पर मामलों, परीक्षण, अस्पताल में भर्ती और मृत्युदर पर विस्तृत रिपोर्ट देते रहना चाहिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले वायरस के प्रभाव को प्रमाणित करने के साथ ही इसकी निगरानी भी की जा सके।"

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में बुधवार की सुबह तक कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,073,174 हो गई है। यहां संक्रमण की वजह से अभी तक 184,644 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संक्रमण और इसकी वजह से होने वाली मौत के मामलों में अभी भी अमेरिका पहले नंबर पर बना हुआ है।

Also Read

More News

गौरतलब है कि बुधवार को जारी आंकड़ों के आधार पर,  अमेरिका में 6,073,174 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहीं यहां अब तक 184,644 लोगों की मौत हो चुकी है। यह देश दुनिया में प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर है। जबकि,  ब्राजील 3,950,931 संक्रमण और 122,596 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया कि, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.56 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 855,000 से अधिक हो गई हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि बुधवार सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 25,660,482 हो गई है और इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 855,444 हो गई है।