कोविड 19 : अमेरिका में संक्रमण के चलते पहले शिशु की मौत

अमेरिका के इलिनोइस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ के डायरेक्टर डॉ. नगोजी एजाइक ने कहा कि शिकागो में एक बच्चे की मृत्यु हुई।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 29, 2020 9:27 AM IST

अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के चलते पहले शिशु की मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इलिनोइस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ के डायरेक्टर डॉ. नगोजी एजाइक ने कहा कि शिकागो में बच्चे की मृत्यु हुई।

उन्होंने कहा, "इससे पहले देश में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित शिशु की मौत का मामला सामने नहीं आया था। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जा रही है।"

Bihar Coronavirus : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई10

इलिनोइस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ के डायरेक्टर ने कहा, "इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमें सब कुछ करना चाहिए। यदि किसी कारण के चलते हम खुद की रक्षा नहीं कर पाते, तो हमें चाहिए कि हम अपने आस-पास के लोगों का इस महामारी से बचाव करें।"

कोरोनावायरस संक्रमण के चलते एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे की मृत्यु पहले चीन में दर्ज की गई थी। हालांकि, शिशु पहले से अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source