
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 11, 2020 10:55 AM IST
Covid-19 After Effects: भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन के उत्पादन का कार्य सम्भाल रही सीरम इंस्टिट्यूट ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने के बाद भी इसका प्रभाव दिखायी पड़ सकता है। इसीलिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। दरअसल, यह बयान खुद सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institutes of India) की सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawala) ने लोगों को आगाह किया है कि वे भविष्य में कोरोना के ऑफ्टर-इफेक्ट्स के लिए तैयार रहें। मीडिया से बात करते हुए सीरम प्रमुख ने कहा कि लोगों को आगे भी सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों को सचेत भी किया जो लोग एक बार कोरोना से ठीक हो जाएंगे, उन्हें दोबारा भी संक्रमण हो सकता है। (Covid-19 After Effects in hindi)
गौरतलब है कि पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कम्पनी है। भारत में सीरम (SII), ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन एस्ट्रेजेनेका (Astrazeneca) के क्लिनिकल ट्रायल्स और उत्पादन का कार्य देख रही है। सीरम इंडिया के सीईओ (Serum India CEO) आदर पूनावाला (Adar Poonawala)ने उन सभी लोगों को आगाह किया है जिन्हें कोविड-19 संक्रमण हुआ था और जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पूनावाला ने इन लोगों को कहा है कि वे ऐसा ना समझें कि उन्हें दोबारा कोरोना संक्रमण (Coronavirus reeinfection) नहीं होगा। इसीलिए, इन सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह पूनावाला ने दी।
अपनी बातचीत में उन्होंने कोरोना वायरस के खतरनाक ऑफ्टर इफेक्ट्स (Covid-19 After Effects) के बारे में बात की। जिसमें, उन्होंने कहा कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। अपने आधाकारिक ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर कहा कि, ' कोविड-19 के लंबे समय तक रहने वाले असर से जुड़ी रिपोर्ट्स अब स्पष्ट हैं। इसलिए कोविड-19 इंफेक्शन से ठीक हो चुके लोग यह ना समझें कि उन्हें दोबारा संक्रमण नहीं होगा। कुछ महीनों बाद ही यह संक्रमण दोबारा उभर सकता है इसीलिए, आवश्यक सावधानी बरतते रहें।'
बता दें कि, अदार पूनावाला ने ब्लूमबर्ग की जिस रिपोर्ट का जिक्र किया है उसमें कोरोना वायरस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में विभिन्न लक्षण दिखायी पड़ सकते हैं जैसे, अत्यधिक थकान महसूस हो सकती है या लंग्स डैमेज़ या फेफड़ों को नुकसान पहुंचने के संकेत मिल सकते हैं। इसीलिए कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों को भी पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए।