
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 9, 2022 10:46 AM IST
कोरोना वायरस न्यूज अपडेट इंडिया: भारत में कोरोना के मामलों (coronavirus in india) में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थिति ये है कि देशभर में कोरोना के मामलो में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और पिछले 24 घंटे में 7240 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 8 लोगों की मृत्यु हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,345 डिस्चार्ज हुए, कुल रिकवरी दर लगभग 98.72 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,26 तक पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार,डेली पॉजिटिविटी रेट 1.67 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। लेकिन सबसे ज्यादा इस समय महाराष्ट्र डरा रहा है।
महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी देखी जा रही है, ये इस बात का संकेत हो सकता है कि यहां चौथी लहर (Covid-19 4th wave in maharastra) आ सकती है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, महाराष्ट्र में बुधवार को 2,701 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो लगभग चार महीनों में सबसे अधिक हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी तरह की मौत की सूचना नहीं है। जबकि सक्रिय केसलोएड 10,000 के करीब है। बता दें कि इससे पहले 17 फरवरी को, राज्य में 2,797 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे केसलोएड कम होने लगा। अब ताजा मामलों के साथ, राज्य का कुल COVID-19 टैली बढ़कर 78,98,815 हो गया और मरने वालों की संख्या 11,47,866 हो गई है।
महाराष्ट्र में बच्चों में कोविड-19 (covid-19 in children) के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। शहर में पिछले 24 दिनों में 0-19 आयु के कुल कोरोना मामलों में से 9 प्रतिशत मामले छोट बच्चों के हैं। आंकड़ों के अनुसार, 13 मई से 7 जून तक दर्ज किए गए कुल 10,454 मामलों में से 963 बच्चे थे जो कि 19 वर्ष से कम आयु के हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि बच्चे 3-4 दिनों के भीतर ठीक हो रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि बच्चों में कोरोना फैलने को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही टीकाकरण और मास्क पहनना भी बेहद जरूरी है।
मुंबई में 1,765 मामले दर्ज किए गए, 60 प्रतिशत से अधिक है। महानगर ने 26 जनवरी के बाद कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के सक्रिय मामले 9,806 हैं और सबसे ज्यादा मुंबई में ही है।
इसके अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जैसे कि कर्नाटक और तमिलनाडु। इसके अलावा कल मिजोरम में भी कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अधिकारियों को XE वेरिएंट को लेकर सतर्कत रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मरीजों के उपचार, दवाओं और औषधियों की उपलब्धता पर भी खास ध्यान देने को कहा है। बता दें कि कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को ओमिक्रोन वेरिएंट BA.4 और BA.5 से जोड़ कर देखा जा रहा है और दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना का ये वेरिएंट अति संक्रामक है और लोगों में तेजी से फैल सकता है।