Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, डॉक्टरों ने मुझे कोवैक्सिन की दक्षता के बारे में बताया था

Anil Vij Latest News: अनिल विज ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया था कि कोवैक्सीन (COVAXIN) की दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन बाद दी जाएगी। दूसरी खुराक के 14 दिन बाद एंटीबॉडी (Antibody) विकसित होगी और उसके बाद ही कोरोना से वह सुरक्षित रह पाएंगे।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, डॉक्टरों ने मुझे कोवैक्सिन की दक्षता के बारे में बताया था
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, डॉक्टरों ने मुझे कोवैक्सिन की दक्षता के बारे में बताया था।

Written by Anshumala |Updated : December 6, 2020 5:27 PM IST

Anil Vij Latest News: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Health Minister Anil Vij) ने कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए जाने के एक दिन बाद रविवार को कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया था कि कोवैक्सिन वैक्सीन (COVAXIN) की दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन बाद दी जाएगी। दूसरी खुराक के 14 दिन बाद एंटीबॉडी (Antibody) विकसित होगी और उसके बाद ही कोरोना से वह सुरक्षित रह पाएंगे। रविवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने के बावजूद, वह कोरोनावायरस से संक्रमित (Coronavirus) हो गए। विज (Anil Vij Latest News) ने कहा, "मैं अंबाला के सिविल अस्पताल में इलाज कर रहा हूं और अब बेहतर महसूस कर रहा हूं।"

20 नवंबर को, अनिल विज (Anil Vij Health Update) को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन (Covaxin update) का एक शॉट दिया गया था, जिसके लिए उन्होंने स्वयं पहल की थी। विज के अलावा, हरियाणा के 400 से अधिक लोगों ने परीक्षण के लिए यह टीका लगावाया है। पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर यूनिट के पीजीआईएमएस प्रमुख ध्रुव चौधरी ने कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि विज को वैक्सीन या प्लेसबो मिला है। इसके अंतर्गत वालंटियर को शॉट्स देने के लिए कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुना जाता है।

Also Read

More News

अपनी ओर से, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की दक्षता को दूसरी खुराक के 14 दिन बाद ही निर्धारित किया जा सकता है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "कोवैक्सिन को प्रभावशाली बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कोवैक्सिन क्लिनिकल परीक्षण (Covaxin clinical trial) दो खुराक के कार्यक्रम पर आधारित है, जो 28 दिनों के बाद दिया जाता है। वैक्सीन की दक्षता (Vaccine Efficiency) दूसरी खुराक के 14 दिनों के बाद ही पता चलता है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अनिल विज ने दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन की सिर्फ 1 खुराक ली

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव

About the Author

... Read More