
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : May 19, 2021 12:01 PM IST
जो बच्चे नेगेटिव आएंगे और जो पहले भी कोरोना संक्रमित नहीं हुए हैं केवल उन बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।
व्यस्कों के साथ ही बच्चे भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अकेले उत्तराखंड में ही पिछले 10 दिन में 1 हजार से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि डॉक्टर कहते हैं कि बच्चों में कोरोना के लक्षण बहुत सामान्य होते हैं जिन्हें घर में ही कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा एकदम सही भी नहीं है। कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसलिए सरकार बच्चों के लिए भी वैक्सीन लॉन्च करने की दिशा में बहुत तेजी से काम कर रही है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर ट्रायल का अप्रूवल तो बहुत पहले ही मिल चुका है। अब मंगलवार को सरकार ने घोषणा कर दी है कि बच्चों पर कोरोना वैक्सीन Covaxin का ट्रायल (Covaxin Trail on children in hindi)अगले 10-12 दिनों में शुरू हो जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1394624911541301250
स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) द्वारा 2-18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन का फेस 2 और 3 का क्लिनिकल ट्रायल करने का अप्रूवल मिल चुका है। डॉ पॉल ने आगे कहा कि इस ट्रायल को अगले 10-12 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि सरकार ने मंगलवार को कहा कि 2-18 साल की उम्र के बच्चों पर कोरोनोवायरस के खिलाफ कोवैक्सिन की प्रभावकारिता का ट्रायल 10-12 दिनों में शुरू होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1394619631625637893
कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा निर्मित किया गया है। कोवैक्सीन को कोरोना के सभी नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावशाली पाया है। पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि बच्चे भी तेजी से कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। यह संक्रमण 0-18 साल की उम्र के बच्चों में काफी पाया जा रहा है। इसलिए सरकार ने बच्चों के लिए भी वैक्सीन को जरूरी बताया है। अगर वैक्सीन चरण 2 और 3 में पास हो जाती है तो जल्द ही वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जा सकता है।