भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा डीसीजीआई को सौंपा: सरकारी सूत्र

Covaxin's Phase III Trial Data: सूत्रों की मानें तो कंपनी ने ट्रायल के आंकड़ों को सरकार को सौंप दिया है, उम्मीद की जा रही है कि इसके परिणाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे और कोरोना से जारी जंग को बल मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 22, 2021 12:24 PM IST

कोरोनावायरस की वैक्सीन (Covid Vaccine) बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने 'कोवैक्सीन' (Covaxin) के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा सरकार को सौंप दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे फेज के ट्रायल का डाटा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) को दिया गया है. दरअसल इस खबर को उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 उसके प्रमुख बीके पॉल ने कहा था कि अगले 1 हफ्तों में को वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़े भी प्रकाशित किए जाएंगे.

गौरतलब है कि, भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' और सिरम इंस्टीट्यूट का टीका 'कोवीशील्ड' कोरोनावायरस के खिलाफ एक बड़ा हथियार है. इनमें से कोवैक्सीन बनाने वाली भारती कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर के साथ मिलकर कोरोना का टीका तैयार किया है.

ट्रायल में देरी के कारण झेलनी पड़ी थी आलोचना

भारत बायोटेक द्वारा वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में देरी की वजह से भी कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, भारत बायोटेक ने 12 जून को बताया था कि जानी-मानी मैगजीन द लेसेंट में वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल को प्रकाशित किया गया है.

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि कोवैक्सीन की क्षमता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि, तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है. यह प्रक्रिया पूरी होते ही ट्रायल के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

जबकि सूत्रों की मानें तो कंपनी ने ट्रायल के आंकड़ों को सरकार को सौंप दिया है, उम्मीद की जा रही है कि इसके परिणाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे और कोरोना से जारी जंग को बल मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source