Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Covaxin: भारत में कोरोना वैक्सीन की सबसे सशक्त दावेदारों में से एक कौवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल्स से जुड़ी एक महत्वपूर्ण ख़बर सामने आयी है। कौवैक्सीन का निर्माण और ट्रायल कर रही फार्मा कम्पनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने मंगलवार को बयान दिया है कि, भारत में इस वैक्सीन के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल के लिए 13,000 वॉलिटिंयर्स की सफल भर्ती कर ली गयी है। साथ ही यह भी घोषणा की और भारत में कई साइटों पर अपने कोरोनावायरस वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 26,000 प्रतिभागियों के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति जारी रखी।
बता दें कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल (Covaxin Clinical Trials) नवंबर के मध्य में शुरू किया गया, पूरे भारत में 26,000 स्वयंसेवकों पर करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने इसे भारत में एक अभूतपूर्व वैक्सीन परीक्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि वे भागीदारी में लगातार वृद्धि से अभिभूत हैं। सुचित्रा ने कहा, "हम देशभर के सभी 13,000 स्वयंसेवकों को कोविड-19 के लिए एक सुरक्षित और प्रभावकारी भारतीय वैक्सीन बाहर लाने में सक्षम बनाने में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। यह प्रो-वैक्सीन पब्लिक हेल्थ वॉलंटियरिज्म हमारे लिए हमारा लक्ष्य 26,000 जल्द हासिल करने के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।"
भारत बायोटेक द्वारा भारत के स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के सहयोग से विकसित किया गया है।
(स्रोत--आईएएनएस)