दिल्ली AIIMS में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें

दिल्ली के एम्स से भी  कोरोनावायरस वैक्सीन (AIIMS Coronavirus Vaccine) से जुड़ी बड़ी खबर है। आज दिल्ली एम्स में (Delhi AIIMS‌) में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होने जा रहा है। इस ह्यूमन ट्रायल में 100 लोगों को शामिल किया गया है। बता दें कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा ह्यूमन ट्रायल होगा।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 24, 2020 8:53 AM IST

AIIMS Coronavirus Vaccine : कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। देश में 11 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, अगर पूरी दुनिया की बात करें तो आंकड़े एक करोड़ चालीस लाख को पार कर चुके हैं।  ऐसे में अब लोगों वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) आने की उम्मीद में हैं। दुनिया के हर एक व्यक्ति के मन फिलहाल एक ही सवाल है, वो है आखिर कोरोनावायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) कब आएगी? दिल्ली के एम्स से भी  कोरोनावायरस वैक्सीन (AIIMS Coronavirus Vaccine) से जुड़ी बड़ी खबर है। आज दिल्ली एम्स में (Delhi AIIMS‌) में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होने जा रहा है। इस ह्यूमन ट्रायल में 100 लोगों को शामिल किया गया है। बता दें कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा ह्यूमन ट्रायल होगा।

अब जल्दी ही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर मिलने वाली है, क्योंकि भारत के 12 संस्थानों में इस वैक्सीन पर ह्यूमन ट्रायल का काम शुरू हो गया है। देश के जिन 12 संस्थानों में कोरोना वैक्सीन को लेकर ह्यूमन ट्रायल का काम चल रहा है, उनमें दिल्ली और पटना के एम्स और हरियाणा के रोहतक का पीजीआई को भी शामिल किया गया है। इस वैक्सीन का सबसे बड़ा परीक्षण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज से शुरू हो गया है। बता दें कि कुल 375 लोगों पर ह्यूमन ट्रायल होना है, जिसमें से अभी 100 वॉलिटियर पर (AIIMS Coronavirus Vaccine) परीक्षण होगा।

आईसीएमआर और भारत बायोटेक मिलकर कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन बना रहे हैं। कुल 375 वॉलिंटियर पर इसका ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल तीन चरणों में होगा। जिसके पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है और और शुरुआती रिजल्ट वैज्ञानिकों के लिए काफी उत्साहवर्धक हैं।

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, AZD1222 वैक्‍सीन का मानव ट्रायल हुआ सफल

कोरोनावायरस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की प्रक्रिया दिल्ली एम्स के साथ-साथ पटना एम्स में भी शुरू हो चुकी है। पटना के एम्स में 10 वॉलेंटियर को यह वैक्सीन दी गई है। पटना एम्स में वॉलेंटियर्स को दिए वैक्सीन में अबतक किसी को किसी तरह के साइड इफेक्ट्स होने की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। यहां के डॉक्टर्स ने तीन वॉलिंटियर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी है।

कैसे होता है ह्यूमन ट्रायल?

  • ट्रायल के लिए सबसे पहले लोगों को जानकारी दी जाती है।
  • जो व्यक्ति स्वेच्छा से आना चाहता हैं, उनपर ही परीक्षण होता है।
  • जिस वैक्सीन का परीक्षण किया जाना है, उससे वह व्यक्ति संक्रमित न हों।
  • व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए।
  • परीक्षण के दौरान होने वाले कई नियमों को मानना जरूरी होता है।

Note :- अगर आपकी उम्र 18 से 55 साल तक की हैं और आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और  दिल्ली या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हैं तो 7428847499 पर कॉल करके या फिर sms करके या ctaiims.covid19@gmail.com करके इस परीक्षण का हिस्सा बन सकते हैं।

घर में ऐसे करें हैंड सेनिटाइजर की जांच, तुरंत पता चल जाएगा असली है या नकली

क्या विटामिन डी कोरोनावायरस के संक्रमण को करता है प्रभावित? इन डायट से करें इसकी पूर्ति