आज शुरू होगा भारत की पहली कोविड-19 वैक्सिन Covaxin का ह्यूमन ट्रायल, 375 लोगों को दिया जाएगा यह टीका

देश के कई संस्थानों में इस वैक्सीन के ट्रायल पर काम शुरु किया जा चुका है। ऐसे में जानकारी यह भी मिल रही है कि एम्स की रिसर्च विंग की एथिक्स कमेटी ने अपनी तरफ से आईसीएमआर और भारत सरकार कल 11 बिंदुओ वाले सुझाव दिए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 7, 2020 12:23 PM IST

COVAXIN: भारत की पहली कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन (COVAXIN) का ह्यूमन ट्रायल आज शुरु हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देश के कई संस्थानों में इस वैक्सीन के ट्रायल पर काम शुरु किया जा चुका है।  कोवैक्सीन के ट्रायल के लिए देशभर के 12 संस्थानों को अनुमति मिली है। जिसमें, एम्स की दिल्ली और पटना शाखा भी शामिल है। ऐसे में जानकारी यह भी मिल रही है कि एम्स की रिसर्च विंग की एथिक्स कमेटी ने अपनी तरफ से आईसीएमआर (ICMR) और भारत सरकार को कुल 11 बिंदुओ वाले सुझाव दिए हैं। प्रोटोकॉल के तरह इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में सुधार करने होगा। ताकि, ट्रायल ज़्यादा सटीक, प्रैक्टिकल और कारगर साबित हो सके। (COVAXIN updates in hindi)

कोवैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल हो रहे हैं स्टार्ट

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एम्स एक्सपर्ट्स की एक टीम ने कोवैक्सिन के ह्यूमन ट्रायल के लिए प्रोटोकॉल में फेरबदल करने के लिए कहा है। एम्स की रिसर्च विंग ने मानव शरीर पर ट्रायल के लिए अपनी इच्छा से सामने आए 1125 लोगों पर इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए मंज़ूरी दी है। यह ट्रायल दो चरणों में होगा और इसमें सभी स्वस्थ लोगों पर इसके टीके लगाकर जांच की जाएगी। कोवैक्सीन के ट्रायल आज शुरु हो रहे हैं। इस दवा की पहली डोज आज दी जा रही है। इसके बाद, दूसरा डोज 21 जुलाई को दिया जाएगा। जबकि, तीसरा डोज देने के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की गयी है।

12 से 65 वर्ष के लोगों को दिया जाएगे कोवैक्सीन

फार्मा कंपनी भारत बायोटेक कोवैक्सीन का निर्माण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर के सहयोग से कर रही है। इस टीके के बारे में आईसीएमआर ने कहा है कि कोवैक्सीन की प्रीक्लीनिकल स्टडी सफल रही है और, अब दो चरणों में इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल किया जाएगा। एम्स के प्रोटोकॉल के अनुसार ट्रायल के फर्स्ट फेज़ में कोवैक्सीन ऐसे लोगों को दी जाएगी, जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है। जबकि, दूसरे फेज़ में  12 से 65 वर्ष की उम्र वाले लोगों को यह टीका लगाया जाएगा।

2021 से पहले नहीं आ सकती है कोविड-19 वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया नया बयान

ये 5 हेल्दी फूड्स खाने से फेफड़े बनते हैं मजबूत, लंग्स की बीमारियां भी रहती हैं दूर

Kids Diet during Lockdown: घर से पढ़ाई कर रहे बच्चों को है विशेष पोषण की ज़रूरत, स्टुडेंट्स के लिए 5 डायट टिप्स

Foods for Strong Bones: पोषक तत्वों की कमी से हड्डियां होती हैं कमज़ोर, स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए डायट टिप्स