Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
कोविड केसों में राहत देखने को मिल रही है और इसी के चलते सरकार इससे जुड़ी पाबंदियों में भी थोड़ी ढील दे रही है। वहीं यूएस आधारित एक एपिडेमियोलॉजिस्ट ने कोविड की समाप्ति को लेकर अभी मना कर दिया है। डॉक्टर एरिक फेल डिंग ने दुनिया को चेताते हुए कहा कि कोविड की अन्य लहर भी सकती है। अमेरिका में कई टेस्टिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं और UK में भी बहुत से ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन को हटा दिया है। बहुत से अन्य देश भी अब इन कड़ी पाबंदियों में छूट दे रहे हैं।
डॉक्टर डिंग ने यह चेतावनी तब दी जब यूएस और यूरोप के कुछ देशों में डेल्टा और ओमिक्रोन का हाइब्रिड वैरिएंट डेल्टाक्रोन के केस देखने को मिले हैं। वह ट्वीट करते हुए कहते हैं कि #ba2 फिर से बढ़ रहा है और इसके चलते भी बहुत से देश टेस्टिंग सेंटर बंद कर रहे है। यह एक काफी भयानक विचार साबित होने वाला है। टेस्टिंग साइट हेल्थ ऑफिशियल्स को वह डेटा प्रदान करते हैं जो होम रैपिड टेस्ट नहीं कर पाते हैं।
पहले हुई स्टडीज के मुताबिक डेल्टाक्रोन दोनों वेरिएंट के सबसे अधिक खतरनाक गुणों से मिल कर बना है। इससे यह ज्यादा खतरनाक और संक्रामक हो सकता है। WHO की मारिया वान करखोवे ने भी यह चेताया है कि अभी तो इस वेरिएंट के केस काफी धीमी गति से बढ़ रहे हैं लेकिन भविष्य में या आने वाले कुछ हफ्तों में इनमें तेजी देखने को मिल सकती है।
साइंटिस्ट का मानना है कि यह स्ट्रेन उन्हें भी हो सकता है जो दोनों वेरिएंट से एक बार संक्रमित हो चुके हैं। इससे यह हाइब्रिड स्ट्रेन और ज्यादा खतरनाक बन सकता है। इससे दोनों स्ट्रेन एक दूसरे से जुड़ कर एक रूप ले सकते हैं।