कोरोना के मरीजों के लिए खतरनाक है कफ सिरप, वैज्ञानिकों का दावा

कफ सिरप में मौजूद एक केमिकल शरीर में कोरोना वायरस के संक्रमण को तेजी से बढ़ा रहा है, जो मरीज के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यह रिसर्च कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सैन-फ्रांसिस्को स्कूल ऑफ फॉर्मेसी में की गई है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 6, 2020 1:59 PM IST

Coronavirus and Cough Syrup: कोरोना वायरस (Covid-19) कितना खतरनाक हो सकता है, इससे बहुत ही कम लोग वाकिफ हैं। कोविड-19 (Covid-19) फैलने का कारण हर कोई जानता है, लेकिन इससे बचाव के उपाय किसी के पास नहीं है। महीनों से कई वैज्ञानिक कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं, लेकिन अबतक कोई सफलता हासिल नहीं हुई  है। हर दिन कोविड 19 के नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। जिससे लोग काफी डर चुके हैं। हाल ही में साइंस मैगजीन में एक रिपोर्ट छपी थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, खांसी की कुछ दवाओं के कारण कोरोना का संक्रमण शरीर (Coronavirus and Cough Syrup) में तेजी से फैल सकता है। खांसी से पीड़ित कोरोना वायरस के मरीजों के लिए ये रिसर्च एक चिंता का विषय बना हुआ है।

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लैब में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की कोशिकाओं पर कफ सिरप से (Coronavirus and Cough Syrup) जांच की गई। इस जांच में पता चला है कि इन दवाओं में मौजूद एक केमिकल शरीर में कोरोना वायरस के संक्रमण को तेजी से बढ़ा रहा है, जो मरीज के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि यह रिसर्च कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सैन-फ्रांसिस्को स्कूल ऑफ फॉर्मेसी में की गई है।

पहले से अधिक खतरनाक और संक्रामक हुआ कोरोना वायरस, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

इस रिसर्च पर काम कर रहे वैज्ञानिक ब्रायन सोईसेट ने कहा कि कफ सिरप का इस्तेमाल डॉक्टर्स मरीजों की खांसी को ठीक करने के लिए उपयोग करते हैं।  लेकिन कफ सिरप में मौजूद डेक्सट्रोमिथोर्फन केमिकल कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के लिए घातक साबित हो रहा है। इस केमिकल की मदद से शरीर में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है, जिससे इंसान और अधिक बीमार हो सकता है।

इसके साथ ही ब्रायन ने कहा कि इन कफ सिरफ से आम खांसी वाले मरीजों को कोई खतरा नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को कफ सिरप से बहुत ही ज्यादा खतरा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये रिसर्च मंकी सेल पर किया है। व्यक्तियों पर इसका और भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि ब्रायन और उनकी टीम इंटरनेशनल लेवल पर गठित वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा है, जो कोविड 19 संक्रमण में पाए जाने वाले प्रोटीन और इंसानों में पाए जाने वाले प्रोटीन के बीच रिसर्च कर रहे हैं।

प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों को हो सकता है नुकसान, कोरोना वायरस की लड़ाई में नहीं है 'सिल्वर बुलेट'

फेफड़ों को ब्लॉक कर सकता है कोरोनावायरस, आयरलैंड के डॉक्टरों का दावा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source