... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 21, 2018 11:12 PM IST
महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करती हैं। © Shutterstock
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का नाम आते ही महिलाओं का सुंदर चेहरा हर किसी की दिलो-दिमाग में आ जात है। आधुनिक जीवन शैली में हर महिला सबसे सुंदर दिखने के लिये कॉस्मेटिक प्रेडक्ट्स का इस्तेमाल रोजाना करती हैं। शायद वो इस सच्चाई को नहीं जानती हैं कि अच्छी सुरत सजने की जरूरत क्या है ? सादगी में भी कयामत की अदा होती है। बहरहाल हम बात कर रहें हैं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होने वाले खतरे के बारे में। जी हां, हाल ही में एक स्टडी में यह बात सामने आयी की महिलाओं को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बीमारी की ओर ले जा रहे हैं। अगर आप भी रोजाना कास्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है।
शोध में यह बात सामने आयी है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल्स महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को बर्बाद कर रहे हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इस तरह का यह पहला शोध है जिसमें स्वस्थ्य महिलाओं के हार्मोन्स पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के प्रयोग से पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जांच की गयी है।
शोध में यह बात भी सामने आयी है कि भले ही कम मात्रा में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें उनका बुरा असर महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हार्मोन पर पड़ता ही है।
शोधकर्ताओं ने अपने सुझाव में कहा है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने से पहले उसमें मौजूद कैमिकल्स के बारे में जरूरी जानकारी जरूर रखना चाहिए। शोध की माने तो पैराबेन कैमिकल्स महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं।
शोध में यह बात आयी कि स्किन पर जितना असर बुरे प्रदूषण का होता है उतना ही असर इन कॉस्मेटिक कैमिकल्स का भी होता है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल्स की वजह से कुछ रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स कम होते हैं तो कुछ का स्तर बढ़ने लगता है।