Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus Spread: भारत में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने वालों की तादाद 48 लाख के पार (Coronavirus in India) चली गयी है। सोमवार को जारी आंकड़ों के आधार पर 79 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु इस संक्रमण की वजह से हो गयी। इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए देशव्यापी स्तर पर भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया। (Coronavirus in India)
मार्च 2020 में राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा की गयी। हालांकि, आर्थिक कारणों और संक्रमण के नियंत्रण में आने की स्थिति के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी गयी और अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए एक बार फिर अपनी ज़रूरत के आधार पर घर से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन, भले ही आर्थिक नुकसान की वजह से लोगों को लॉकडाउन में परेशानी उठानी पड़ी पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो लॉकडाउन के माध्यम से देश में कई हजार लोगों की जानें बचाने में कामयाबी मिली है। (Covid-19 Management in India)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बयान दिया कि कोरोना वायरस के सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पूरे देश में लगभग 29 लाख कोरोनावायरस मामलों और करीब 78,000 संभावित मौतों को रोकने में सफलता मिली है।
लोकसभा में बोलते हुए हर्षवर्धन ने आगे कहा कि, "राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया एक साहसिक फैसला था और इससे यह बात भी साबित होती है कि भारत एक समुदाय के तौर पर कोविड-19 का प्रबंधन करने के लिए तैनात था। स्वास्थ्य मंत्री ने आंकड़ों के आधार पर जानकारी दी कि ऐसा अनुमान है कि लॉकडाउन की वजह से भारत में 14-29 लाख कोरोना के नये मामलों और 37,000 से 78,000 लोगों की मृत्यु को टाला जा सका है।"
कोरोना वायरस को रोकने के लिए आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के बारे में बात करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लॉकडाउन के 4 महीनों का उपयोग अतिरिक्त स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने, मानव संसाधन को मजबूत करने के अलावा देश में पीपीई किट, मास्क और वेंटिलेटर जैसी महत्वपूर्ण मेडिकल आवश्यकताओं के उत्पादन करने के लिए किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत मेडिकल सेवाओं और सामानों की उपलब्धता के लिहाज से अब आत्मनिर्भर है।साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां दीं जैसे,