hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus: WHO ने जारी किया व्हाट्सऐप नंबर, कर सकते हैं कोरोना वायरस से जुड़े सवाल

Coronavirus: कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी दुनिया में जारी है। इसे लेकर सरकार और तमाम स्वास्थ्य विभागों द्वारा सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। साथ ही कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी नजरअंदाज करने के लिए कहा है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 21, 2020 5:25 PM IST

Coronavirus: कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी दुनिया में जारी है। इसे लेकर सरकार और तमाम स्वास्थ्य विभागों द्वारा सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। साथ ही कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी नजरअंदाज करने के लिए कहा है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने शनिवार को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर हेल्थ अलर्ट लॉन्च जारी किया है।

WHO के इस हेल्थ अलर्ट पर करीब 1.5 बिलियन से अधिक लोग सवाल पूछ सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर 24 घंटे तक विश्वसनीय जानकारी देने की बात कही है। इसके साथ ही WHO हेल्थ अलर्ट से संपर्क करने के लिए फोन नंबर भी दिए गए हैं। यह फोन नंबर है-  41 79 893 1892 इस पर आप कोरोना वायरस से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। भारत के लोगों के लिए WHO ने अलग से नंबर दिया है, उसके लिए आप +41 79 4752209 पर व्हाट्सऐप जानकारी पा सकते हैं।

कैसे मिलेगी WhatsApp से जानकारी?

WHO WHatsApp WHO WHatsApp

WHO द्वारा दिए +41 79 4752209 नंबर को पहले अपने कॉन्टैक्ट में सेव कर लें। इसके बाद अपने नंबर से सिर्फ 'Hi' लिखकर भेजें। इसके बाद WHO द्वारा आपको कई जानकारियां व्हाट्सऐप के जरिए दी जाएगी। साथ ही दिनभर की सारी अपडेट आप आपको WhatsApp पर आसानी से मिल जाएगी।

WhatsApp के कोरोना वायरस सूचना हब से भी पा सकते हैं जानकारी

इसके साथ ही आप कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी व्हाट्सऐप  कोरोना वायरस के सूचना हब whatsapp.com/coronavirus पर भी जानकारी पा सकते हैं। इस हप पर आपको कोरोना वायरस से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। फिलहाल यहां इंग्लिश में जानकारी दी जा रही है। आगे आने वाले समय में यहां चीनी, अरबी, रूसी, फ्रेंच और स्पेनिश भाषाओं में जानकारी मिलेगी।

WHO Hub WHO Hub

इसे लकर WHO के  टेड्रोस एडहोम ने कहा  "डिजिटल तकनीक हमें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचनाओं को पाने में मदद कर सकती है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। हमें फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे भागीदारों पर गर्व है, जो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचनाओं के साथ अरबों लोगों तक पहुंचने में हमारा समर्थन कर रहे हैं।"

Fitness tips: कोरोना वायरस की वजह से नहीं जा पा रहे जिम? इन एक्सरसाइज से घर में ही खुद को रख सकते हैं फिट

मालूम हो कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अबतक इस वायरस से तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, भारत में भी इसका आंकड़ा काफी बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में मरने वालों की संख्या भी काफी बढ़ रही है। ऐसे में सभी कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैँ।

Coronavirus Latest Update: भारत में कोविड-19 संक्रमण के 288 मामलों की पुष्टि, 4 की मौत