
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
कुछ महीनों बाद देश में शुरू हो सकता है कोविड-19 टीकाकरण, सबसे पहले केवल 30 करोड़ लोगों को ही मिलेगी वैक्सीन
Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस महामारी का सामना करने के लिए भारत सरकार ने कमर कस ली है। सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर इस जानलेवा बीमारी को कंट्रोल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए देश में वैक्सीनेशन यानि टीकाकरण अभियान (Coronavirus Vaccination Program in India) से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां देश में मार्च 2021 से टीकाकरण के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं, सरकार द्वारा इस बात की भी प्लानिंग की जा रही है कि सबसे पहले किसे वैक्सीन लगायी जाएगी। (Coronavirus Vaccine in India)
मिली जानकारी के अनुसार इस विषय में उन लोगों की एक सूचि भी बनायी जा रही है जिन्हें सबसे पहले यह वैक्सीन लगायी जाएगा। शुरूआत में केवल 30 करोड़ो लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। ऐसी योजना है कि इन 30 करोड़ लोगों में सबसे पहले उन लोगों को शामिल किया जाए, जो कोविड-19 संक्रमित लोगों के सम्पर्क में सबसे अधिक आते हैं। इनमें, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना वॉरियर्स को शामिल किया गया है। (Coronavirus Vaccine)
गौरतलब है कि, हेल्थकेयर सेक्टर में काम कर रहे लोग, जैसे डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टाफ और नर्सेस और सैनिटेशन कार्य से जुड़ा स्टाफ कोविड-19 इंफेक्टेड लोगों के सम्पर्क में आते हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। इस लिस्ट को बनाने के लिए लोगों को 4 अलग समूहों में बांटा गया है जिनमें, इस तरह टीका लगाए जाने वाले लोगों की संख्या निर्धारित हुई है-
प्रति व्यक्ति वैक्सीन की 2 डोज़ दी जाएंगी। इस तरह 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 60 करोड़ डोज़ की ज़रूरत पड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार, वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू हो जाएगा। (Coronavirus Vaccine latest update) मिली जानकारी के अनुसार, इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए तैयार प्लान में कई केंद्रीय एजेंसियों के अलावा राज्यों के प्रतिनिधियों और एजेंसियों से भी जानकारी ली गयी है।यह प्लानिंग डॉ. वी.के. पॉल की टीम ने की है। डॉ.वी.के.पॉल के इस प्लान के अनुसार, पहले दौर में इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत भारत की लगभग 23% जनसंख्या को टीके दिए जाएंगे।