hamburger icon
A
Read in English

Corona Vaccine: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का दावा, अक्टूबर में आ सकती है कोरोनावायरस की दवा

अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर ने कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) बनाने का दावा किया है। कंपनी के सीईओ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बहुत जल्द कोविड-19 महामारी (Coronavirus Pandemic) से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। एक ऐसी दवा तैयार की जा रही है, जो संभवत: इस साल के अक्टूबर तक लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 30, 2020 11:46 AM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर देश और दुनिया में लगातार जारी है। इन दिनों भारत में कोविड-19 (Covid-19 in india) से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। दुनिया भर में अमेरिका कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। भारत में अब तक 165799 कुल मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 4706 लोगों की मौत हो चुकी है। कई देश आए दिन कोरोना की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) तैयार करने और उसके सफल ह्यूमन ट्रायल की बात करता है, लेकिन सही मायने में अब तक सफलता किसी के हाथ नहीं लगी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन (corona vaccine) तैयार करने में जुटे हुए हैं।

अक्टूबर तक उपलब्ध हो सकती है कोरोना की दवा?

हाल ही में चीन से खबर आई थी कि उसने कोरोनावायरस वैक्सीन का सफल परीक्षण इंसानों पर कर लिया है और सब कुछ ठीक रहा तो 6 महीने में यह वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। अमेरिका से भी वैक्सीन को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर से अमेरिका की एक दवा कंपनी ने वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) बनाने का दावा किया है। इस कंपनी का नाम फाइजर (Pfizer) है। इस कंपनी के सीईओ एल्बर्ट बॉरला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बहुत जल्द कोविड-19 महामारी (Coronavirus Pandemic) से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। एक ऐसी दवा तैयार की जा रही है, जो संभवत: इस साल के अक्टूबर तक लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

इस जीन से है कोरोनावायरस का अधिक खतरा, बड़े पैमाने पर हुए रिसर्च का खुलासा

बॉरला ने आगे कहा कि हम जर्मनी की कंपनी बायोटेक के साथ मिलकर अमेरिका और यूरोप में कोरोना पर दवा निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक अन्य कंपनी ने भी साल के अंत तक कोविड-19 की दवा उपलब्ध होने की बात कही है। इस कंपनी का नाम है एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca)। कहा जा रहा है कि यह एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वैक्सीन बनाने का काम कर रही है। इस कंपनी का भी दावा है कि साल के अंत तक कोरोना को बेअसर करने की दवा बाजार में उपलब्ध होगी।

भारत में कोविड-19 इलाज में Hydroxychloroquine का इस्तेमाल होता रहेगा,सावधानी के साथ करें दवाई का प्रयोग-ICMR

बताया जा रहा है कि देश और दुनिया में सौ से भी अधिक लैब इस खतरनाक वायरस की दवा और वैक्सीन के निर्माण में लगी हुई है। इसमें से लगभग 10 लैब ऐसे हैं, जो दवा या वैक्सीन की क्लिनिकल ट्रायल की स्टेज पर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 3.56 लाख से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 57 लाख से भी अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। ऐसे में आज हर किसी को कोरोनावायरस को मात देने वाली एक वैक्सीन का इंतजार है।

कोरोना के मरीज़ से 11 दिनों के बाद नहीं फैलता संक्रमण, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

चीन में हुआ कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर सफल टेस्ट, 6 महीने में आ जाएगा परिणाम, जल्द हो सकेगा उपलब्ध

सीडीसी ने नए अध्ययन में कहा, कोरोनावायरस के 35 प्रतिशत मरीज एसिम्पटोमैटिक, जानिए किसे है अधिक खतरा