... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 15, 2020 11:50 AM IST
खुशखबरी ! जल्द मिल सकती है कोरोनावायरस की वैक्सीन, अमेरिका ने की फाइनस स्टेज की तैयारी
Coronavirus Vaccine Updates : कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक राहतभरी खबर आसान आ रही है। जी, हां अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोनावायरस वैक्सीन के फाइनल स्टेज ट्रायल की तैयारी कर (Coronavirus Vaccine Updates) रही है। कंपनी के मुताबिक, इसका ट्रायल 27 जुलाई को शुरू किया जा सकता है। मॉडर्ना कंपनी से कहा है कि वह अमेरिका के 87 जगहों पर इस वैक्सीन के ट्रायल का आयोजन करेगी। इस परीक्षण में 30 हजार लोगों को शामिल किया (Coronavirus Vaccine Updates) जाएगा। इस परीक्षण में शामिल लोगों को पहले दिन वैक्सीन के 100 माइक्रोग्राम की खुराक दी जाएगी, फिर 29 दिन बाद लोगों को दूसरी खुराक दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तीसरे चरण का ट्रायल सफल होने के बाद कंपनी कोई बड़ी घोषणा (Coronavirus Vaccine Updates) कर सकती है।
मॉडर्ना की कोरोनावायरस वैक्सीन पहले ट्रायल में सफल रही है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन में छपे अध्ययन में कहा गया है कि 45 स्वस्थ लोगों पर इस वैक्सीन के ट्रायल का परिणाम काफी अच्छे रहे हैं। इस वैक्सीन ने हर एक व्यक्ति के अंदर कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित की है।
मॉडर्ना की वैक्सीन की एक और खास बात यह है कि इस वैक्सीन का कोई खास साइड इफेक्ट नहीं है, जिसकी वजह से इसके ट्रायल को रोका जाए। अगर शुरुआती टेस्टिंग में इससे एंटीबॉडी बनती है, तो यह वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता मानी जा सकती है, लेकिन यह कहा नहीं जा सकता है कि यह कोरोना वायरस के खात्मे में प्रभावी होगी। इस वैक्सीन के पहले टेस्ट में 45 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो पूरी तरह से स्वस्थ थे और उनकी उम्र 18 से 55 साल के बीच थी।
मॉडर्ना की इस संभाित वैक्सीन का ट्रायल अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के साथ ही देश के 30 अन्य राज्यों में भी किया जाएगा। वैक्सीन ट्रायल के लिए चुने गए आधे से भी अधिक क्षेत्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन राज्यों में कैलिफोर्निया, टेक्सास, फ्लोरिडा, एरिज़ोना, जॉर्जिया और उत्तरी और दक्षिण कैरोलिना में स्थित हैं।
10 से 15 फीसदी आबादी संक्रमित होने पर कोरोना वायरस खो बैठेगा अपनी ताकत : रिसर्च में खुलासा
बता दें कि मॉडर्ना की इस वैक्सीन को विकसित करने के लिए अमेरिकी सरकार ने आधा मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता भी दी है। इस वैक्सीन के पहले दो चरण के ट्रायल्स को लेकर कंपनी ने सफल होने का दावा किया था। हालांकि, कंपनी ने इससे जुड़े आंकड़ों को शेयर नहीं किया है।
फेफड़ों के बाहर पता चला कोविड-19 के लक्षणों का प्रभाव, प्रभावित बीमारी के तौर पर होगा इनका इलाज