जल्द आ सकती है 94% फीसदी प्रभावी Moderna की कोरोना वैक्सीन, भारत में इतनी होगी कीमत

इस बीच फॉर्मा कम्पनी मॉर्डना ने कहा है कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन की कीमत तय हो रही है। कम्पनी का कहना है कि सरकारों को कोविड-19 वैक्सीन की एक डोज़ के लिए 25-37 डॉलर देने होंगे। भारतीय रूपए के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1800 से 2800 के बीच हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 22, 2020 12:03 PM IST

Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतज़ार दुनिया के हर व्यक्ति को है। जैसा कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) रूकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लोगों को अब वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की ज़रूरत बहुत ज़्यादा महसूस हो रही है। गौरतलब है कि दुनियाभर में लगभग 6 करो़ड़ लोगों को कोराना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.8 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है, जबकि इस घातक संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 1,379,500 से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी। (Coronavirus Vaccine Updated)

इस बीच फॉर्मा कम्पनी मॉर्डना (Moderna)  ने कहा है कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन की कीमत तय हो रही है। कम्पनी का कहना है कि सरकारों को कोविड-19 वैक्सीन की एक डोज़ के लिए 25-37 डॉलर देने होंगे। भारतीय रूपए के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1800 से 2800 के बीच हो सकती है। (Coronavirus Vaccine Price in India)

मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी ने कहा है कि, वैक्सीन की कीमत इस बात भी निर्भर करेगी कि कौन-सा देश कितनी मात्रा में वैक्सीन्स का आर्डर दे रहा है। कम्पनी ने आधिकारिक स्तर पर कहा है कि इस टीके की कीमत फ्लू की वैक्सीन्स की कीमत जैसी रखने के प्रयास चल रहे हैं। जो कि आमतौर पर 10-50 डॉलर के बीच होती हैं। समाचार एजेंसियों के अनुसार, मॉर्डना और यूरोपियन कमीशन के बीच जुलाई 2020 से इस वैक्सीन्स के लिए बातचीत चल रही है। कम्पनी ने हालांकि, यह भी कहा है कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है कि यूरोपिय संस्था को कितनी मात्रा में वैक्सीन मिलने वाली है।

95  प्रतिशत प्रभावी होने का दावा

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही मॉर्डना ने दावा किया था उनकी कोरोना वैक्सीन लगभग 95 प्रतिशत तक प्रभावी है। यह दावा उन्हों तीसरे और आखिरी चरण के क्लिनिकल ट्रायल्स के परिणामों को ध्यान में रखते हुए किया था। कोरोना वैक्सीन के उम्मीदवारों में मॉर्डना और फाइज़र की वैक्सीन्स को ही 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाया गया है। ये दोनों वैक्सीन्स mRNA टेक्निक बेस्ड हैं और इन्हें कम उम्र के लोगों के अलावा बुज़ुर्गों और उम्रदराज़ लोगों पर भी समान रूप से असरदार होने का दावा किया जा रहा है। (Coronavirus Vaccine Updated)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source