
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 22, 2020 5:50 PM IST
Coronavirus Vaccine Updates: नाइजीरियाई वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस वैक्सीन की खोज का किया दावा।
Coronavirus Vaccine Updates: नाइजीरियाई वैज्ञानिकों की एक टीम ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा टीका (Nigerian scientists and coronavirus vaccine) खोज लिया है, जो नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने में मदद कर सकती है। इस कोविड-19 वैक्सीन (coronavirus vaccine in hindi) की खोज की घोषणा (Coronavirus Vaccine Updates) शुक्रवार को नाइजीरियन यूनिवर्सिटीज के शोधकर्ताओं के एक समूह ने की थी। फिलहाल, दुनिया भर के शोधार्थी SARS-CoV-2 वायरस का इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं। अब तक वैश्विक स्तर पर कम से कम 465,284 लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है।
एडलेक विश्वविद्यालय में मेडिकल वायरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और बायोइनफॉरमेटिक्स के विशेषज्ञ और रिसर्च टीम के लीडर डॉ. ओलाडिपो कोलावोल ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस वैक्सीन का निर्माण (coronavirus vaccine) अफ्रीका में रहने वाले स्थानीय अफ्रीकियों के लिए किया जा रहा था, लेकिन अभी इसे कोई नाम नहीं दिया गया है और बहुत जल्द ही यह वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी।
हालांकि, कोलावोल ने यह भी कहा है कि अभी इस टीका (Coronavirus Vaccine Updates in world) को लोगों तक आने में 18 महीने का समय लगेगा, क्योंकि अभी कई विश्लेषण, ट्रायल और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनुमति प्राप्त करने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम पूरे अफ्रीका से प्राप्त नमूनों (Samples) में से सार्स-सीओवी-2 वायरस (SARS-CoV-2 virus) के जीनोम को एक्सप्लोर करने में लगी हुई थी ताकि हमें वैक्सीन के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार मिल सके।
Corona & MMR Vaccine : शोधकर्ताओं का दावा, एमएमआर वैक्सीन कोरोना से निपटने में कर सकती है मदद
उन्होंने कहा कि हमारे शोधकर्ताओं ने सबसे अच्छे संभावित कोविड-19 (COVID-19) वैक्सीन उम्मीदवारों का चुनाव करने में सफल हुए थे। इसके बाद वैक्सीन को डेवलप करने की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को हमने आजमाया। हमें खुशी और उम्मीद है कि हम बहुत जल्द एक ऐसे वैक्सीन को दुनिया के सामने लाने वाले हैं, जो कोरोना जैसी वैश्विक समस्या का समाधान करने में सफल होगी।
यह टीका असली है और हमने इसे कई बार मान्य किया है। फिलहाल, यह अफ्रीकियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन यह अन्य जातियों (Races) पर भी काम करेगा। यह दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इसमें बहुत सारे वैज्ञानिक प्रयास किए गए हैं। फिलहाल दुनिया को एक वैक्सीन का इंतजार है, इसलिए हमारा शोध एक वैक्सीन पर केंद्रित है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में कम से कम 13 प्रायोगिक (experimental) कोविड-19 (COVID-19) टीकों का इंसानों पर परीक्षण किया जा रहा है।
Covid-19 Treatment: दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज हुआ सस्ता, देखें नई दरें