
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2020 12:56 PM IST
कोरोना वायरस वैक्सीन के मानव शरीर पर प्रयोग की अनुमति।
Coronavirus Vaccine update: चीन (china) नें अपने देश में रिसर्चर्स को कोविड-19 के वैक्सीन को मानव शरीर में लगाकर ( human trials of COVID-19 vaccine) टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। यह कोरोना वायरस वैक्सीन चीन की एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेस और चायनीज़ पीपल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा तैयार किया गया है। (Coronavirus Vaccine update)
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोविड-19 वायरस की वजह से 7000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी है। चीन में विकसित इस वैक्सीन की जांच के लिए मानव शरीर में इसे इंजेक्ट करने की अनुमति दे दी है। (corornavirus vaccine)
वहीं, अमेरिका में साइंटिस्ट्स ने स्थानीय तौर पर विकसित वैक्सीन के टेस्ट करने की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका में विकसित वैक्सीन के मानव शरीर में इंजेक्ट करते हुए, टेस्ट की शुरुआत कर दी गयी है। इस वैक्सीन के पहले टेस्ट का वीडियो भी समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया पर आ चुका है।
बता दें कि अमेरिका ने कोविड-19,यूनाइटेड वैक्सीन के पहले इंजेक्शन का टेस्ट सोमवार को किया। इस वैक्सीन का नाम एमआरएनए-1273(mRNA-1273) है। जिसे, अमेरिका की बायोटेक कम्पनी मॉडेर्ना(Moderna) ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (researchers from the National Institutes of Health (NIH)के साथ मिलकर तैयार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चीन में विकसित वैक्सीन को पहले चरण में 108 हेल्दी लोगों पर ट्राई किया जाएगा। इसके लिए वॉलंटियर्स की 16 मार्च से लेकर 31 दिसंबर तक एक स्टडी में हिस्सा लेंगे।
जबकि, दूसरी तरफ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने घोषणा की है कि, किसी भी प्रकार के वैक्सीन को बिना पूरी जांच किए आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। विश्वस स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि, यह वैक्सीन अगले वर्ष के मध्य समय तक उपलब्ध होगा।