
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 27, 2020 4:11 PM IST
Coronavirus vaccine news in Hindi: पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इन दिनों कोरोनावायरस की वैक्सीन विकसित करने में जुटे हुए हैं। लगभग सौ से भी अधिक कोविड-19 वैक्सीन पर फिलहाल काम चल रहा है। कई देशों के वैज्ञानिकों को पहले और दूसरे क्लिनिकल ट्रायल में सफलता भी हाथ लगी है। हर दिन ये खबर सुनने को मिलती है कि बस कुछ ही महीने या साल में कोरोना की वैक्सीन दुनिया को मिल जाएगी।
इधर डब्लूएचओ ने भी कोरोना वैक्सीन से संबंधित एक पॉजिटिव खबर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ने कहा है कि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दुनिया को एक साल या उससे भी पहले कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 vaccine) मिल सकती है। वैक्सीन को विकसित करने, उसका निर्माण करने और वितरण करने में उन्होंने वैश्विक सहयोग के महत्व की बात भी कही है। यूरोपियन संसद की एन्वायरमेंट, पब्लिक हेल्थ और फूड सेफ्टी के साथ मीटिंग में ट्रेडोस घेब्रेयसिस ने कहा, हालांकि वैक्सीन को उपलब्ध (Covid-19 vaccine in hindi) कराना और इसे सभी को वितरित करना एक चुनौती होगी। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।
वर्तमान में 100 से अधिक कोविड-19 वैक्सीन (Coronavirus vaccine news) कैंडिडेट डेवलपमेंट के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा, महामारी ने वैश्विक एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला है। साथ ही स्वास्थ्य को एक लागत के रूप में नहीं, बल्कि निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और संकट की स्थितियों के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्व स्तर पर यूरोपीय संघ के नेतृत्व की आवश्यकता पर भी बल दिया।
महानिदेशक ने स्वीकार किया कि सभी ने गलतियां की हैं। उन्होंने सदस्यों से कहा कि एक स्वतंत्र पैनल डब्ल्यूएचओ द्वारा महामारी को लेकर दी गई प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करेगा, ताकि गलतियों से सबक लिया जा सके। यह पैनल जल्द अपना काम शुरू करेगा।
गौरतलब है कि डब्लूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर के वैज्ञानिक 200 से भी अधिक कोरोनावायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को विकसित करने में जुटे हैं। इसमें से 15 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि 12 -18 महीने में कोविड-19 की वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) बनकर तैयार हो जाएगी।
Corona & MMR Vaccine : शोधकर्ताओं का दावा, एमएमआर वैक्सीन कोरोना से निपटने में कर सकती है मदद
प्रेग्नेंट महिलाओं में कोविड-19 संक्रमण का गंभीर खतरा, यूं रखें खुद को सेफ और हेल्दी
क्या जल्द आ पाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन? सालों बाद इन 4 बीमारियों के लिए सफल नहीं हो सके वैज्ञानिक
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में आज से शुरू होगा सीरोलॉजी सर्वे, जानें क्या है यह टेस्ट
12 से 18 महीने में तैयार हो जाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन : WHO के मुख्य वैज्ञानिक