उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया से आई अच्छी खबर, 2021 की शुरुआत में कोविड-19 वैक्सीन करेगा लॉन्च

ट्यूनिशिया में कोरोनोवायरस के खिलाफ वैक्सीन साल 2021 की शुरुआत में पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। डीएनए पर आधारित यह वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 23, 2020 11:58 AM IST

covid-19 vaccine latest update: पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूनिस (आईपीटी) के महानिदेशक हेचमी लौजिर ने कहा कि ट्यूनिशिया (Tunisia) में कोरोनोवायरस के खिलाफ वैक्सीन साल 2021 की शुरुआत में पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। लौजिर ने शेम्स एफएम रेडियो को बताया, "डीएनए पर आधारित यह वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगा।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन (Coronavirus vaccine latest news) का प्रभाव वायरस के खिलाफ निवारक उपायों के पालन पर भी निर्भर करेगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "एक बार जब वैक्सीन प्रभावी साबित हो जाता है, तो नवंबर और दिसंबर के दौरान वैज्ञानिक पत्रिकाओं में उसके लेख प्रकाशित किए जाएंगे।"

लॉजिर ने मंगलवार को घोषणा की कि आईपीटी की एक टीम ने डीएनए तकनीक पर आधारित कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ एक वैक्सीन (Vaccine) पर काम करना शुरू कर दिया है। आईपीटी ट्यूनीशिया में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र है।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, भारत में 2020 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगी कोरोनावायरस वैक्सीन

चीन के कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पेरू में जल्द होगा शुरू

कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने से बिहार में महामारी हो रही है कम, ‘पॉजिटिविटी’ दर 3 प्रतिशत से नीचे पहुंची

सुपरफास्ट ‘स्पुतनिक-5’ वैक्सीन है कितनी सुरक्षित?, WHO ने कहा कड़ी सुरक्षा जांच के बाद होगा स्पष्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source