
Also Read
Coronavirus Vaccine in India: कोविड-19 के लिए देश में वैक्सीन ( Covid-19 Vaccine) की खुराक तैयार कर रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institutes of India) ने आपातकालीन स्थितियों में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। गौरतलब है कि इससे पहले फार्मा कम्पनियां फाइजर और बायोटेक (Pfizer-Biotech) ने अपने टीके के इमरजेंसी में प्रयोग के लिए इजाजत मांगी थी। (Emergency use of Coronavirus Vaccine in India)
मिली जानकारी के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को एक आवेदन भेजा है जिसमें उसने आपातकाल में कोरोना वायरस के टीके की खुराक मरीज़ों को देने की अनुमति मांगी है।
गौरतलब है कि, पुणे स्थित सीरम इंडिया (SII) ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (Oxford-AstreZeneca) की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन भारत में कर रहा है। इस वैक्सीन्स के क्लिनिकल ट्रायल्स भी इसी संस्था ने किए। इमरजेंसी में कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मांगने वाली सीरम पहली स्वदेशी कम्पनी है। इससे पहले ब्रिटेन में फॉर्मा कम्पनी फाइज़र ने इमरजेंसी में कोरोना वायरस वैक्सीन का प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी जो मंज़ूर कर ली गयी थी। इसके बाद फाइज़र ने भारत में भी इस वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत मांगी है।
4 दिसंबर को फाइजर कंपनी की भारतीय इकाई ने भारतीय औषधि महानियंत्रक को लिखित आवेदन कर इमरजेंसी में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। (Coronavirus Vaccine in India)
इससे पहले फाइज़र बुधवार (2 दिसंबर) को ब्रिटेन और शुक्रवार (5 दिसंबर) को बहरीन में इस टीके के आपातकालीन इस्तेमाल से जुड़ी औपचारिक अनुमति प्राप्त कर चुका है। कम्पनी का दावा है कि गम्भीर मरीज़ों को बचाने के प्रयासों या किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज़ों को देने के लिए उनकी कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार, फाइज़र ने अपनी वैक्सीन के अमेरिका में भी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है। वहीं भारत में कम्पनी वैक्सीन के इस्तेमाल और क्लिनिकल ट्रायल्स से जुड़े कार्य करना चाहती है।
क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? जानें कितना सच है या प्रेगनेंसी मिथ