
Also Read
पुणे स्थित इस कंपनी ने किया दावा, जनवरी 2021 तक लोगों के लिए उपलब्ध होगी कोरोना की सेफ वैक्सीन।
Coronavirus Vaccine in India: कोरोनावायरस (Coronavirus) को दुनिया से खत्म करने के लिए तमाम वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन (Vaccine) तैयार करने में रात-दिन जुटे हुए हैं। हर दिन अलग-अलग कंपनियां कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine in hindi) तैयार करने का दावा कर रही हैं। कई वैक्सीन ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल की रेस में आगे हैं। भारत की भी दो कंपनियों ने भी कोरोना वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। भारत बायोटेक कंपनी ने ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) और अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी ने भी एक वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे ह्यूमन टेस्ट के लिए इजाजत भी मिल गई है। अब खबर आ रही है कि भारत की पुणे स्थित प्रमुख वैक्सीन निर्माण करने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India ) ने भी कहा है कि संभवत: 6 महीने यानी जनवरी 2021 तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस वैक्सीन को बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ भागीदारी की है और यह वैक्सीन सुरक्षित और सस्ती होगी। कंपनी ने प्रारंभिक चरण के टेस्ट की शुरुआत कर दी है, ताकि लोगों तक सुरक्षित वैक्सीन जल्द से जल्द पहुंच सके। कंपनी के सीईओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैक्सीन बनाने में शोधकर्ताओं ने किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है और हम हमेशा से एक प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन के निर्माण मे थे।
उन्होंने कहा कि जब हम खुद इस बात के प्रति आश्वस्त हो जाएंगे कि हमने एक सेफ और बेहतरीन वैक्सीन बना ली है और ड्रग कंट्रोलर की तरफ से भी इसे लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा, तो हम खुद ही दुनिया को कोरोना वैक्सीन के बारे में बता देंगे। फिलहाल इसे पूरी तरह से तैयार होकर आने में 6 महीना का वक्त लगेगा।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ द्वारा जारी किए गए बयान में यह कहा गया है कि इस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine in India) पर चर्चा तब होगी जब प्रोडक्ट के ट्रायल का तीसरा चरण शुरू होगा। वैक्सीन बनाने के लिए कंपनी किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहती है। इसके पूर्व-क्लिनिकल और प्रोटोटाइप के शुरुआती टेस्ट के परिणाम भी उम्मीद पर खरे उतरे हैं।
बांग्लादेशी वैज्ञानिक का दावा, कोविड वैक्सीन का प्रारंभिक परीक्षण सफल, दिसंबर तक उपलब्ध होने के आसार