सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ का दावा, अगले साल मार्च तक लोगों को मिल जाएगी कोविड-19 वैक्सीन, कीमत होगी 1 हजार से भी कम

भारत की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि एस्ट्राजेनेका के साथ अरेंजमेंट के चलते अगले एक साल में कोविशील्ड वैक्सीन की एक बिलियन खुराक बना लेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 24, 2020 10:02 PM IST

Covid-19 vaccine update in hindi: कोरोनावायरस की वैक्सीन (Coronavirus vaccine in india) बनाने की रेस में भारत भी पीछे नहीं है। भारत की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca in hindi) के साथ अरेंजमेंट के चलते अगले एक साल में कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield vaccine) की एक बिलियन खुराक बना लेंगे। यह डोज भारत और अन्य निम्न और मध्यम-आय वाले देशों के लिए होंगी।उन्होंने कहा, "हम एक व्यक्तिगत जोखिम पर कुछ लाख खुराक का उत्पादन शुरू करेंगे। अब तक परीक्षणों में जो सफलता मिली है, उसके आधार पर हम इसे इस साल के अंत तक लॉन्च करने की उम्मीद कर रहे हैं। मेरा मानना है कि अगले साल की पहली तिमाही तक कोविड-19 वैक्सीन लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा।"

हर महीने 6 से 7 करोड़ खुराक का निर्माण होगा

पूनावाला ने कहा, "जैसे ही हमें आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिलेंगे, हम बड़ी मात्रा में निर्माण शुरू कर देंगे। हम हर महीने लगभग 60-70 मिलियन यानी कि 6 से 7 करोड़ खुराक का निर्माण करेंगे (जो बाद में 100 मिलियन खुराक तक जा सकता है)। इसके साथ ही इस साल के अंत तक हम लगभग 300-400 मिलियन यानी कि 30 से 40 करोड़ डोज बनाना चाहते हैं। भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल्स के अगस्त 2020 तक शुरू होने की उम्मीद है। इसमें हम भारत में 4000 से 5000 रोगियों को देखने की योजना बना रहे हैं।

क्या होगा कोविड-19 वैक्सीन का मूल्य

वैक्सीन के मूल्य निर्धारण को लेकर उन्होंने कहा, "कोविड-19 वैक्सीन की कीमत पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी। हालांकि, हम इसे 1,000 रुपये से कम रखेंगे। हम पहले भी कह चुके हैं कि हमारा उद्देश्य एक प्रभावशाली और सस्ती वैक्सीन उपलब्ध कराना है। हमें लगता है कि यह सरकारों द्वारा खरीदी जाएंगी और बिना किसी शुल्क के वितरित की जाएंगी।"

सेरम को नवंबर तक कोरोना वैक्सीन बनाने की उम्मीद, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का तीसरा ट्रायल होगा शुरू, दवा कंपनी सिप्ला जल्द लाएगी फेविपिराविर

साल के अंत तक तैयार हो जाएगी कोविड-19 वैक्सीन, फार्मा कम्पनी फाइजर का दावा