... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 20, 2020 12:09 PM IST
तंबाकू से तैयार किया गया कोरोनावायरस का वैक्सीन, जल्द शुरू हो सकता है इंसानों पर ट्रायल
Covid-19 Vaccine and Tobacco : कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस बीच इस वायरस का वैक्सीन बनाने का दावा कई देशों द्वारा किया जा चुका है। अब कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर ब्रिटिश-अमेरिकी फर्म ने ((BAT)) दावा किया है कि तम्बाकू से कोरोनावायरस की वैक्सीन तैयार की गई है। इस कंपनी का कहना है कि अगले महीने से कोरोना वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर शुरू हो जाएगा। इस कंपनी का दावा है कि इस वैक्सीन के निर्माण में एक विशेष तकनीकी का इस्तेमाल किया (Covid-19 Vaccine and Tobacco ) जा रहा है। इस तकनीक से कम से कम समय में अधिक से अधिक वैक्सीन तैयार किया जा सकता है।
इस वैक्सीन को केंटुकी बायोप्रोसेसिंग कम्पनी ने तैयार किया है। वैक्सीन को तैयार करने में तंबाकू के पौधों का (Covid-19 Vaccine and Tobacco ) इस्तेमाल हुआ है। कम्पनी ने दावा किया है कि यह वैक्सीन लोगों के लिए सुरक्षित है, क्योंकि तम्बाकू के पौधों से इंसानों में बीमारी नहीं फैलती है। यह पौधा किसी भी बीमारी का वाहक नहीं होता है।
कंपनी के अनुसार, इस वैक्सीन में शामिल किए गए तत्व तंबाकू के पौधों में आसानी से घुल जाते हैं। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हमने कोरोनावायरस का एक हिस्सा आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया। इस वायरस को तम्बाकू की पत्तियों में छोड़ा ताकि ये अपनी संख्या बढ़ाए। कुछ समय बाद जब इन पत्तियों को काटी गई, तो इसमें किसी भी तरह का संक्रमण नहीं दिखा।
इस वैक्सीन की (COVID-19 Vaccine) सबसे अच्छी बात ये है कि इसे रूम के तापमान में भी रखा जा सकता है। इसे फ्रीजर या किसी ठंडे स्थान पर रखने की जरूरत नहीं है। इस वैक्सीन का सिंगल डोज, इंसानों की इम्यून सिस्टम पर प्रभावी असर डाल सकता है।
कम्पनी ने दावा किया है कि अप्रैल में इस वैक्सीन का प्री-क्लीनिकल ट्रायल (Covid-19 Vaccine and Tobacco) किया गया था, जिसका नतीजा सकारात्मक आया। इसके बाद इंसानों पर ट्रायल की तैयार शुरू की गई थी। इंसानों पर वैक्सीन के ट्रायल के लिए अभी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से अनुमित मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद ये जून के आखिरी तक ट्रायल शुरू कर सकते हैं।
Black Leaf Tea: क्या कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है काली पत्तियों की चाय?
अमेरिका का दावा, सफल हुआ कोरोनावायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जल्द होगा उपलब्ध
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान