Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona Vaccine: दिल्ली में Covishield वैक्सनी लेने के बाद व्यक्ति को हुआ रिएक्शन, दिखें ये 3 लक्षण

राष्ट्रीय राजधानी के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital In Delhi) के एक स्वास्थ्यकर्मी अनिवेश कुमार को शनिवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगने के तुरंत बाद सांस लेने में दिक्कत, घुटन और हाथ पैरों में कमजोरी महसूस हुई।

Corona Vaccine: दिल्ली में Covishield वैक्सनी लेने के बाद व्यक्ति को हुआ रिएक्शन, दिखें ये 3 लक्षण

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 17, 2021 9:26 AM IST

हमारे देश भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) आ चुकी है और इसका टीकाकरण (Corona Vaccination) भी बीते शनिवार से शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रोजाना करीब 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली में भी शनिवार से टीकाकरण शुरू हो चुका है, हालांकि एक व्यक्ति में वैक्सीन के बाद उसका रिएक्शन दिखा है। राष्ट्रीय राजधानी के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital In Delhi) के एक स्वास्थ्यकर्मी अनिवेश कुमार को शनिवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगने के तुरंत बाद सांस लेने में दिक्कत, घुटन और हाथ पैरों में कमजोरी महसूस हुई। हालांकि यह लक्षण बहुत मामूली थे और वैक्सीन लगने के 15 से 20 मिनट बाद सही भी हो गए थे।

दरअसल, जिस व्यक्ति पर वैक्सीन का हल्का रिएक्शन देखने को मिला है वह अस्पताल में एक नर्सिग अधिकारी है जिसका नाम अनिवेश कुमार (Anivesh Kumar) है। आइएएनएस के अनुसार उनका कहना है कि उन्हें घुटन के साथ ही कमजोरी महसूस हुई और इसके अलावा उन्हें जिस जगह पर इंजेक्शन लगाया गया था, वहां भी दर्द महसूस हुआ। टीका लगने के पांच मिनट बाद, जब वह ऑब्जर्वेशन रूम में थे, तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ और अंगों में कमजोरी महसूस हुई। अनिवेश कुमार ने कहा कि मेरी बांह (जहां वैक्सीन का टीका लगा गया था) दर्द कर रही है।

Also Read

More News

हालांकि वह 15 से 20 मिनट के भीतर ठीक हो गए और ऑब्जर्वेशन रूम से बाहर आ गए।उन्होंने कहा "मुझे हल्की कमजोरी और हाथ में दर्द महसूस हुआ। हालांकि मुझे बताया गया है कि ये कुछ हल्के प्रतिक्रियाएं हैं, जो आमतौर पर वैक्सीन लगने के बाद होती हैं।" राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में टीकाकरण के लिए चिकित्सा अधीक्षक और नोडल अधिकारी अजीत जैन ने कहा कि कुमार में पाए गए लक्षण सामान्य हैं और संकेत दे रहे हैं कि टीका काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी मामूली प्रतिकूल घटना बहुत आम है, जिसमें इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा शामिल है। उन्होंने कहा कि ये यह सुनिश्चित करने के लिए एक संकेत है कि टीका काम कर रहा है। एम्स, दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर नीरज निश्चल ने कहा कि वैक्सीन दिए जाने के बाद मामूली साइड इफेक्ट्स, जिसे एक वैक्सीन की प्रतिकूल घटनाएं भी कहा जाता है, बहुत आम हैं और इस तथ्य का संकेत हैं कि यह वास्तव में काम कर रहा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अपने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविशील्ड (Covishield) का टीका दे रहा है।