Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus Vaccination in India: कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतज़ार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत में कुछ सप्ताह बाद ही कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का काम शुरु हो सकता है। भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बयान दिया है कि देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का काम जनरी 2021 में आरंभ हो लकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को बयान दिया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों तक सेफ और असरदार वैक्सीन पहुंचाने की है। (Coronavirus Vaccination in India)
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, मेरा व्यक्तिगत अनुमान है कि जनवरी 2021 के किसी भी सप्ताह में कोरोना का टीका लगाए जाने का काम शुरु हो सकता है। क्योंकि, तब हम इसे सुरक्षित तरीके से लगाने की स्थिति में होंगे। (Coronavirus Vaccination in India update)
इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, इमरजेंसी में इस्तेमाल की अनुमति की मांग करने वाली वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के वैक्सीन्स की जांच ड्रग रेगुलेटर संस्था कर रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि, कोविड-19 के टीके (Covid-19 Vaccination in India) और महामारी से जुड़े रिसर्च के कार्य में भारत के वैज्ञानिक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। ड्रग रेगुलेटर द्वारा इस बात पर गम्भीरता से विश्लेषण किया जा रहा है कि, लोगों को जो वैक्सीन दी जाए वह, पूरी तरह सुरक्षित और असरदार हो। यही हमारी प्राथमिकता है और इस विषय पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को डॉ हर्षवर्धन ने एक बयान दिया था जिसके अनुसार, भारत के हेल्थ एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक कोरोना वायरस की एक स्वदेशी वैक्सीन पर भी काम कर रहे हैं। जिसे, आनेवाले 6-7 महीनों में 30 करोड़ लोगों को लगाने के लिए तैयार किया जा सकेगा। बता दें कि, फिलहाल देश में कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा देने वाली कुछ 6 वैक्सीन्स (Covid-19 Vaccination in India) का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। जिनमें स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड के अलावा कोवैक्सीन, स्पुतनिक वी, और एनवीएक्स-सीओवी 2373 वैक्सीन्स भी शामिल हैं। (Coronavirus Vaccination in India)